दो मगरमच्छों की खौफनाक लड़ाई, एक ने पकड़ी पूंछ तो दूसरे ने धर दबोची गर्दन; फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 29, 2022 | 05:58 IST

Crocodiles Dreadful Fight: हम आपको दो मगरमच्छों की लड़ाई का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। दो मगरमच्छों को लड़ते देखना किसी दु:स्वप्न की तरह होता है।

crocodile
मगरमच्छों की लड़ाई  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नहीं देखी होगी दो मगरमच्छों की ऐसी खौफनाक लड़ाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
  • एक-दूसरे को दबोचकर पानी में ले गए खींच

Crocodiles Dreadful Fight Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद माना जाता है। मगरमच्छ भले ही डायनासोर और मैमथ से साइज में छोटे होते हैं, लेकिन उनसे कम खतरनाक नहीं होते। अपने इलाके में पाकर ये अच्छे-अच्छों की हालत खराब कर देते हैं। आज हम आपको दो मगरमच्छों की लड़ाई का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। दो मगरमच्छों को लड़ते देखना किसी दु:स्वप्न की तरह होता है।

वीडियो में दो खतरनाक मगरमच्छ (Dangerous Crocodile Fight) एक-दूसरे की जान के प्यासे लग रहे हैं। आपने कई बार देखा होगा कि मगरमच्छ जंगल के राजा शेर को भी अपना शिकार बना लेते हैं। यहां तक कि दुनिया के सबसे तेज रफ्तार से भागने वाले जानवर चीतों को भी ये आसानी से पटखनी दे देते हैं। जो वीडियो दो मगरमच्छों की लड़ाई का वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोगों को रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो देखकर कई यूजर्स ने इसे अब तक का सबसे डरावना मंजर करार दिया है। देखें लड़ाई का वीडियो- 

कंपा देने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मगरमच्छ लड़ने के मूड में हैं। सबसे खास बात यह है कि दोनों पानी से निकलकर एक-दूसरे पर हमला करते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों पानी से बाहर टहल रहे होते हैं। तभी एक मगरमच्छ को न जाने क्या सूझता है, वह दूसरे वाले की पूंछ पर हमला कर देता है। इसके बाद दूसरा मगरमच्छ भी बड़ा सा मुंह खोलकर उसकी गर्दन पकड़ लेता है। फिर दोनों में घमासान शुरू हो जाता है। आप देख सकते हैं कि दोनों मगरमच्छ इतने गुस्से में होते हैं कि एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते वो पानी के अंदर पहुंच जाते हैं। वीडियो को @TheDarkNatur3 नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अगली खबर