शादी कैंसिल होने के बाद कपल को सूझा अनोख तरीका, ओनियन रिंग के जरिए एक-दूसरे को अपनाया

Couple Exchange Onion Rings: कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन में शादी कैंसिल होने के बाद कपल को अनोखा तरीका सूझा। कपल ने ओनियन रिंग एक्सचेंज कर एक-दूसरे को अपनाया।

lovers
सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- unsplash) 
मुख्य बातें
  • दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है
  • दुनिाय में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 34 हजार से अधिक है
  • ब्रिटेन में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है

लंदन: दुनियाभर में कोरोना वायरस पीड़ितों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 हजार से ज्यादा हो गई है। इस बीमारी से जितने लोगों की मौत हुई है उनमें से दो तिहाई यूरोप के हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में अपना यहां लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ समारोह के तरीके में भी बदलाव आया है। जहां भारत में हाल में ऑनलाउन निकाह खूब चर्चा में रहा वहीं अब सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक शादी का जिक्र काफी हो रहा है। दरअसल, कपल का वेडिंग वेन्यू कैंसिल हो गया था जिसके बाद उन्होंने बर्गर किंग के आउटलेट पर ओनियन रिंग (एक प्रकार की डिश) पहनाकर एक-दूसरे को अपनाया। 

समारोह स्थल शादी से कुछ घंटे पहले बंद

इंग्लैंड के इस जोड़े की शादी के प्लान पर तब फिरता हुआ नजर जब उनका समारोह स्थल शादी से कुछ घंटे पहले ही बंद हो गया। एडम और लॉरा के पास कोई विकल्प नहीं था। हालांकि, एडम ने एक तरकीब सोची लिवरपूल के रास्त में एक बर्गर किंग आउटलेट पर ओनियन रिंग का ऑर्डर दिया। यह जगह उनके हनीमून प्लान का हिस्सा थी। इसके बाद एडम ने अपनी प्रेमिका के साथ ओनियन रिंग एक्सचेंज की। फॉक्स न्यूज ने लॉरा के हवाले से कहा, 'एडम ने कुछ ओनियन रिंग ऑर्डर दिया। जब वह कार में वापस आया तो उसने मुझसे कहा कि क्या हम अभी रिंग का एक्सचेंज कर सकते हैं।'

ब्रिटेन में 1000 से अधिक लोगों की मौत

इटली और स्पेन के बाद यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्रिटेन है। यहां मौका आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन में कोरोना के 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और इस बीमारी से 1200 से अधिक लोगों की जान चा चुकी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि छह महीने से पहले जनजीवन सामान्य नहीं होने वाला है। वहीं, इटली ने कोरोना क्रमण को जड़ से खत्म करने की खातिर लॉकडाउन की अवधि अप्रैल माह के मध्य तक बढ़ा दी है। यहां इस संक्रमण के कारण दुनिया में सर्वाधिक 11 हजार पांच सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा स्पेन में मृतकों की कुल संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। दुनियाभर में इटली के बाद सबसे अधिक प्रभावित स्पेन है। स्पेन में रविवार को 838 लोगों की मौत हुई थी।


अगली खबर