लिव-इन पार्टनर संग कांस्टेबल ने थाने में रचाई शादी, पुलिस अफसर बने बाराती

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jan 20, 2021 | 15:13 IST | IANS

यूपी के बुलंदशहर में एक कांस्‍टेबल ने थाने में ही अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ शादी रचा ली, जिसमें पुलिस अधिकारी 'बाराती' बने। दोनों तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे।

लिव-इन पार्टनर संग कांस्टेबल ने थाने में रचाई शादी, पुलिस अफसर बने बाराती
लिव-इन पार्टनर संग कांस्टेबल ने थाने में रचाई शादी, पुलिस अफसर बने बाराती  |  तस्वीर साभार: Representative Image

बुलंदशहर : बुलंदशहर में तीन साल से अधिक समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी युगल की शादी जिले के एसएसपी ऑफिस में कराई गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने 'बाराती' की भूमिका निभाई। महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसका साथी लंबे समय से रिश्ते में रहने के बावजूद शादी के लिए टालमटोल कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने पहले मध्यस्थ की भूमिका निभाई और फिर प्रेमी युगल के मामले को सुलझाने में मदद की। 'दूल्हा' औरैया थाने में एक कांस्टेबल के रूप में तैनात है, जबकि महिला बुलंदशहर की है। हालांकि, 'दूल्हा' शादी से असंतुष्ट लग रहा था और उसने उसे दी जाने वाली मिठाइयों को भी नहीं हाथ लगाया।

महिला ने की थी शिकायत

सयाना स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा, एक महिला ने बुलंदशहर एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा था कि तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद भी उसका साथी शादी से बच रहा है। जब वह शिकायत करने पहुंची तो उस समय उसका प्रेमी साथी भी मौजूद था। फिर एसएसपी ने उसकी बात मानकर दोनों की शादी कर दी।

एक वकील, प्रवीण कुमार ने कहा, दोनों ने हालांकि एक दूसरे को माला पहनाई, लेकिन कागजों का काम अभी बाकी है। इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। दोनों लगभग तीन साल पहले तब मिले थे जब कांस्टेबल अक्सर महिला के पड़ोसी से मिलने जाता था।

अगली खबर