सावन के पहले दिन मोर के नाचने का वीडियो आया सामने, देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 14, 2022 | 20:04 IST

Peacock Dancing Video: इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर का है। जिसको नाचते देखना सबसे सुखद होता है। यह एक ऐसी खूबसूरती होती है, जिसे इंसान बना ही नहीं सकता है।

peacock dance
मोर का डांस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मोर के नाचने का वीडियो आया सामने
  • नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत वीडियो
  • सावन के पहले दिन बहुत ही खूबसूरत नजारा

Peacock Dancing Video: प्रकृति बहुत ही खूबसूरत है। आपने कुदरत के करिश्मे के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आज हम आपको प्रकृति की सुंदरता का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। सावन के पहले दिन इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर का है। जिसको नाचते देखना सबसे सुखद होता है। यह एक ऐसी खूबसूरती होती है, जिसे इंसान बना ही नहीं सकता है।

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉनसून का सीजन शुरू होते ही और सावन के पहले दिन एक मोर अपने पंख खोलकर नाचता दिखता है। कहा जाता है कि जब बारिश होनी होती है, तब ये पक्षी बहुत खुश हो जाता है। इसके बाद अपने पंख खोलकर नाचने लगता है। इस वीडियो को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। देखें वीडियो-

मंत्रमुग्ध कर देने वाला वीडियो

वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि मोर सबसे पहले ऐसे ही टहल रहा होता है। वहीं, थोड़ी देर में वह अपने पंख धीरे-धीरे फैलाने लगता है। हरा-भरा मौसम देखकर मोर खूबसूरत सी जगह पर अपनी खूबसूरती बिखेरना शुरू करता है और पूरा पंख फैलाकर डांस करने लगता है। मात्र 7 सेकेंड का यह वीडियो देखकर आपके दिल में गुदगुदी मच जाएगी। यह नजारा आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अबतक 15 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर