Viral: कंधे पर दो नाली लेकर...गाने पर लड़के ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख कहेंगे- 'बंदूक चलेगी, बंदूक चलेगी'

Viral Dance Video: हरियाणवी गाने 'बंदूक चलेगी' गाने पर लड़के ने डांस कर धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Viral Dance Video Boy Dance on Haryanvi song bandook chalegi song video goes viral on social media
लड़के ने तो गदर मचा दिया...  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • 'बंदूक चलेगी' गाने पर लड़के ने किया धमाकेदार डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के भी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ समय पहले 'जैक्सन बाबा' का डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिससे वह स्टार बन गए।  इतना ही नहीं कई और लोग हैं जिन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। इनमें कुछ लोग दूसरों की नकल कर फेमस हुए तो कुछ लोग अलग अंदाज के कारण चर्चा में आए। इसी कड़ी में डांस का एक वीडियो इन दिनों धूम मचा रहा है, जिसमें एक लड़के ने हरियाणवी गाने पर काफी मस्त अंदाज में डांस किया है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं.

कई लोग ऐसे हैं, जिनमें डांस का काफी जुनून होता है। उन्हें जब, जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। एक लड़का को जैसे ही मौका मिला उसने 'डांस' करने वाली दो महिलाओं के साथ डांस करना शुरू कर दिया। लड़के को डांस करता देख वहां भीड़ जमा हो गई और लोग उसका वीडियो बनाने लगे। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोग डांस का जमकर लुत्फ भी उठा रहे हैं। लड़के का एनर्जी लेवल देखकर ऐसा लगता है जैसे वह आज ना तो थकने वाला है और ना ही रुकने वाला है। पहले वीडियो देखें...

लड़के ने किया धांसू डांस

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम उठे होंगे। हो सकता है आप में से कई लोगों के पैर थिरकने लगे होंगे। क्योंकि, लड़के ने डांस ही कुछ ऐसा किया है। सोशल मीडिया पर लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर मजे भी ले रहे हैं। इस वीडियो को अब 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर