Viral: डेढ़ साल की बेटी को गोद में लिए ड्यूटी कर रही थी महिला पुलिस ऑफिसर, CM भी हुए मुरीद

Today Viral Photo: ये तस्वीर अलीराजपुर जिले की है। महिला पुलिस अधिकारी की पहचान मोनिका सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि एक हेलीपैड पर वह अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ ड्यूटी कर कर रही थीं।

Viral photo DSP Monika Singh Carries her daughter on duty photo goes viral
महिला पुलिसकर्मी ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश में महिला पुलिसकर्मी बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थी
  • CM शिवराज सिंह ने भी की DSP मोनिका सिंह की तारीफ
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी करते हुए नजर आईं। इस तसस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है और महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी महिला पुलिस ऑफिसर के मुरीद हो गए और दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को ट्वीट किया है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
 
जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर अलीराजपुर जिले की है। महिला पुलिस अधिकारी की पहचान मोनिका सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि एक हेलीपैड पर वह अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ ड्यूटी कर कर रही थीं। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान जोबट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए दो दिवसीय प्रचार के लिए यहां आए हैं। जब, उन्होंने महिला डीएसपी को बच्ची के साथ ड्यूटी करते देखा तो वो भी काफी भावुक हो गए। 

तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

सीएम शिवराज ने तस्वीर को को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। पने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है। मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और लाडली बिटिया को आशीर्वाद देता हूं।'अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, 12 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। वहीं, महिला पुलिस ऑफिसर की जमकर तारीफ भी हो रही है। 

अगली खबर