Funny Video: इस वीडियो को नहीं देखा तो क्या देखा? अंत देखकर कहेंगे- ' हाय रे किस्मत'

Funny Video: सोशल मीडिया पर 'एक्सीडेंट' का मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट जा रही है। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकरचटकारे ले रहे हैं।

viral video funny accident video viral on social media
इनके साथ गजब खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है 'एक्सीडेंट' का ये वीडियो
  • देखते ही छूट जा रही है लोगों की हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा है धमाल

Funny Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप 'गोते' लगा रहे हैं, तो आपको एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। कुछ मामले पर तो आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा और सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है? वहीं, कुछ को देखते ही जोर-जोर से ठहाके लगाने लगेंगे। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूट जाएगी। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं किस्मत बड़ी चीज है। कब, किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इसका परफेक्ट उदाहरण ये वीडियो है। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह से लोगों के साथ घटना घटी है उसने एक पल के लिए लोगों को दंग कर दिया है। जैसा कि आप देख सकते हैं दो लोग स्कूटी पर बैठे हैं और घर के अंदर जैसे ही प्रवेश करते हैं फिसलते हुए धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। वहीं, घर के अंदर से एक लड़का जैसे ही उन्हें बचाने आता है वो भी फिसल जाता है और नीचे गिर पड़ता है। देखें मजेदार वीडियो...

किस्मत बड़ी चीज हैं...

वीडियो देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। क्योंकि, जिस तरह की घटना घट रही है उसे देखकर शायद ही किसी की हंसी रुके। इतना ही नहीं इससे ये भी पता चल रहा है, 'किस्मत क्या चीज होती है'। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। 

अगली खबर