Viral: विदाई के वक्त कश्मीरी दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर कश्मीर का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन खुद गाड़ी चला रही है। दुल्हन का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

viral Video Kashmiri Bride groom Heart Touching Video Goes Viral on Social Media
दुल्हन ने जीता लोगों का दिल...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विदाई के वक्त कश्मीरी दुल्हन ने खुद चलाई गाड़ी
  • दूल्हा-दुल्हन का अंदाज जीत रह है लोगों का दिल
  • कश्मीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Bride Groom Viral Video: कश्मीर का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में अलग-अलग तरह ख्याल आने लगते हैं। गोली-बंदूक, आतंकवादी...इसके अलावा वहां की खूबसूरती। लेकिन, इन दिनों घाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में विदाई के वक्त एक कश्मीरी दुल्हन ने जो किया उसकी कल्पना शायद किसी ने कभी नहीं की होगी। तो चलिए, आपको इस मामले से रू-ब-रू कराते हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, यह वीडियो बेहद खास है। क्योंकि, इसमें एक कश्मीर दुल्हन विदाई के दौरान खुद अपनी गाड़ी ड्राइव कर रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इस कश्मीरी लड़की की शादी बारामूला जिले में हुई है। दूल्हा-दुल्हन दोनों घाटी के ही रहने वाले हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं विदाई के मौके पर दोनों काफी खुश हैं। दोनों आपस में कुछ बातचीत करते हैं इसके बाद दुल्हन महिन्द्रा थार चलाने लगती है। पहले आप इस वीडियो को देखें...

दिल जीतने वाला वीडियो

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को MantashaQ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, ' एक दुल्हने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही है'। इनता ही नहीं वीडियो के साथ #nayakashmir भी शेयर किया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं और दोनों को बधाई भी दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस नजारे को देखकर हम बहुत खुश हैं। साथ ही घाटी में इस बदलाव पर भी लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर