Viral: स्टंट का जुनून, खतरनाक रास्ते पर साइकिल चला रहा था शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Funny Stunt Video: ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर कितना क्रेज है। स्टंट करने के चक्कर में कईयों की मौत भी हो चुकी है, जबकि काफी संख्या में लोग अपने हाथ-पैर भी गंवा चुके हैं।

Man Fall Down in river during cycle stunt
शख्स को स्टंट करना पर गया महंगा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शख्स ने किया जानलेवा स्टंट
  • वीडियो देख लोगों की अटक गई सांसें!
  • 'जिंदगीभर' शख्स को याद रहेगा यह स्टंट

दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं, जिनके ऊपर हमेशा कुछ अलग करने का जुनून सवार रहता है। कई बार तो इसके लिए कुछ लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं और एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों का अटेंशन पाना चाहते हैं। कुछ लोग इस मकसद में सफल हो पात हैं, जबकि कुछ को कामयाबी नहीं मिल पाती है और उल्टा उनका मजाक बन जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही लगेगा। क्योंकि, एक युवक जिस तरह से खतरनाक रास्ते पर साइकिल चला रहा था और कुछ ही समय बाद जो उसके साथ हुआ शायद ही वह जिदंगी में कभी भूल पाए।

ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर कितना क्रेज है। स्टंट करने के चक्कर में कईयों की मौत भी हो चुकी है, जबकि काफी संख्या में लोग अपने हाथ-पैर भी गंवा चुके हैं। इसके बावजूद लोग खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, किसी तरह एक युवक नदी  के ऊपर जान जोखिम में डालकर साइकिल चल रहा है। पहले तो वह काफी कॉन्फिडेंस दिखता है। लेकिन, जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है और कुछ ही पल के बाद साइकिल के साथ वह सीधे नदी में गिर पड़ता है। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं न घर का रहा ना घाट का...

वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी. साथ ही उस पर तरस भी आ रहा होगा। लेकिन, कहते हैं ना होनी को आखिर कौन टाल सकता है? स्टंट दिखाने के चक्कर में बेचारे का मजाक बन गया। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. ट्विटर पर इस वीडियो को '@HldMyBeer'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ काफी मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स मजे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। 


 

अगली खबर