80 रुपए का टोल नहीं देना चाह रहे थे जज साहब, टोल मैनेजर ने ऐसे सिखाया सबक, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Mar 14, 2021 | 18:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जज एक टोल पर पैसे देने से इंकार कर देते हैं तो टोल मैनेजर उन्हें नियम बताते हैं। ये वीडियो पुराना है लेकिन अभी खूब वायरल हो रहा है।

judge
पिछले साल का वीडियो अब हो रहा वायरल 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को वायरल होने में देर नहीं लगती है। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में टोल मैनेजर ने टोल नहीं देने के लिए एक जज को जमकर सबक  सिखाया है। जज को टोल पर 80 रुपए देने थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद टोल मैनेजर ने उन्हें बताया कि क्यों उन्हें पैसे देने पड़ेगे। वह जज से कहता है कि आप हाई कोर्ट से नहीं है, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से हैं। अंत में जज को टोल देना पड़ता है।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कथित टोल मैनेजर बेहद सख्त अंदाज में जज से बात करता है और बताता है कि वो गलत हैं। ये वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। वीडियो पर जो तारीख है वो 5 सिंतबर 2020 है। वीडियो बरेली और मुरादाबाद के बीच पड़े किसी टोल का है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि टोल मैनेजर कहता है, 'अगर आप नियम जानते होंगे तो मैं इतने नियम निकालूंगा कि जैसे आप आप जनता को तारीखों में फंसाते हैं ना कि उसकी आत्मा निकल जाती है। हाई कोर्ट के जज फ्री है, आप नहीं हैं।' जज कहते हैं कि राजस्थान और एमपी में मैंने कहीं भी टोल नहीं दिया तो मैनेजर कहता है कि आपने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। आप पेमेंट दीजिए। नियम से बड़ा न्यायालय भी नहीं है। 

शख्स जज को ये भी कहता है कि आप जैसे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। आप गलत की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप बस कीजिए। बिना आत्मा का आदमी न्यायालय में बैठे तो उसे निकाल देना चाहिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग टोल मैनेजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत पुनरुत्थान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'टोल मैनेजर ने कैसा शानदार सबक सिखाया,जिला न्यायालय के जज को, अवश्य देखिये।' 
 

अगली खबर