Viral Video: जब बीच सड़क बाइकर्स के साथ क्रिकेट खेलने लगे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

Cricket Viral Video: पहाड़ी रास्तों पर पुलिसकर्मी और बाइकर्स क्रिकेट खेलते नजर आए। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

Viral Video Police Officers and bikers played cricket on road video goes viral
बीच सड़क क्रिकेट खेलते नजर आए पुलिसकर्मी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बीच सड़क क्रिकेट खेलने लगे पुलिसकर्मी और बाइकर्स
  • वीडियो देख लोग हो रहे गदगद
  • कुछ लोग जता रहे आपत्ति!

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कई बार चीजें हंसाने वाली होती है। तो कई बार लोगों का दिल जीत लेती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक पुलिसकर्मी कुछ बाइकर्स के साथ बीच सड़क क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि हम भारतीय जहां रहते हैं, वहीं माहौल बन जाता है। क्योंकि, भारतीयों का अंदाज सबसे निराला होता है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। भारत में क्रिकेट खेल को खासा पसंद किया जाता है। गली-मोहल्लों, सड़कों पर अक्सर आप लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देख सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पहाड़ी रास्तों पर देखने को मिला। जहां मौका मिलते ही पुलिसकर्मी बाइकर्स के साथ मस्ती में क्रिकेट खेलने लगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

जैसे ही यह गेम स्टार्ट हुआ वहां से गुजरने वाले लोग भी इसमें शामिल हो गए। किसी ने पूरे मामले को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। फिलहाल, यह वीडियो लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।


 

अगली खबर