Viral Video: महिला का टैलेंट देखकर रह जाएंगे दंग, वीडियो देख कहेंगे- 'ये है नारी शक्ति का कमाल'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने पूरे परिवार को उठाकर गजब का बैलेंस बनाया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए।

Viral Video Powerful Woman Heart Touching Video Goes viral on social media
इसे कहते हैं टैलेंट...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • महिला ने गजब का बैलेंस बनाया
  • वीडियो देख अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। खाकर, सोशल मीडिया के आ जाने से इसे निखरने का काफी मौका भी मिल रहा है। कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए रातोंरात स्टार बन गए और उनकी किस्मत बदल गई। इसी कड़ी में टैलेंट का एक शानदार वीडियो लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं महिला का अंदाज देखकर एक बात तो आप जरूर कहेंगे, ' ये है असली नारी शक्ति'।

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि ये महिलाओं के बस की बात नहीं है। मतलब ये कि इस काम को तो केवल पुरुष ही कर सकते हैं। लेकिन, अगर गौर कीजिए तो आज कल महिला किसी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कई बार तो महिलाएं कुछ ऐसा कर देती हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिस तरह से महिला कंधों पर लोगों को उठाकर बैलेंस बनाई हुई है वो सबके बस की बात नहीं है। पहले वह पति और एक बच्चे को कंधे पर उठाती है, उसके बाद दो बच्चों को हाथों से उठाती है और फिर घूम जाती है। देखें वीडियो...

वाह रे नारी शक्ति...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। महिला ने किया ही कुछ ऐसा है जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Ffs_OMG' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 26 सौ ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 
 

अगली खबर