Viral: मासूम बच्चों ने इस तरह की बेबस महिला की मदद, 30 सेकेंड के इस वीडियो से मिली बड़ी सीख

Today Viral Video: कहते दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। कई बार बच्चे भी ऐसा काम कर देते हैं, जिसे देखकर बड़ों को भी सीख मिल जाती है।

Viral Video Two Little Child Help Fruit Seller Woman Heart Winning Video Goes Viral
बच्चों ने लोगों का दिल जीत लिया  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बच्चों ने किया दिल जीतने वाला काम
  • महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल कायम की
  • लोग बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं

Today Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें सैकड़ों वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। कुछ वीडियो पर तो देखते ही देखते लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इन वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए। क्योंकि, वीडियो में दो मासूम बच्चों ने जिस तरह के काम किए हैं उसने इंसानियत की मिसाल कायम की है और लोग दोनों बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अक्सर बच्चे अपने से बड़ों से बहुत कुछ सीखते हैं। लेकिन, कई बार बच्चे कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखकर बड़े भी दंग रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दो मासूम बच्चे एक बेबस महिला की मदद कर रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है महिला ठेले पर फल बेच रही है। इतना ही नहीं ठेले पर महिला का बच्चा भी लेटा है। महिला ठेले को ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, ठेला ऊपर नहीं चढ़ पाता है। वो बार-बार कोशिश करती रहती है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती है। तभी दो छोटे बच्चे वहां पहुंच जाते हैं और महिला की मदद करने लगते हैं। इसके बाद तीनों मिलकर ठेले को ऊपर चढ़ाते हैं। महिला ने दोनों बच्चों को खाने के लिए केले भी दिए। बच्चों ने जिस तरह से महिला की मदद की उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  सीजन का पहला आम 'Z+ सिक्योरिटी' से है लैस, पत्थर मारने की भी नहीं कर सकते हिम्मत, तस्वीर वायरल

बच्चों ने तो कमाल कर दिया...

वीडियो देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे कि बच्चों ने तो कमाल कर दिया। साथ ही इस वीडियो से लोगों को बड़ी सीख भी मिली होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि इस तरह का वीडियो लोग जानबूझकर बनाते हैं। 

अगली खबर