Video: दुल्हन को देखकर ऐसे शर्माने लगा दूल्हा, वीडियो का अंत देख कहेंगे- 'भाई ने मौज करा दी'

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दूल्हा दुल्हन को देखकर ऐसे शर्माता है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Wedding Viral Video Bride Groom Funny Video Goes viral on Social Media
हाय रे दूल्हे का अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दुल्हन को देखकर शर्माने लगा दूल्हा
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bride Groom Funny Video: किसी भी लड़का-लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? सोशल मीडिया पर भी शादी को लेकर कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने शानदार होते हैं, जो शेयर होते ही छा जाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। इस कड़ी में शादी को लेकर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दूल्हे का अंदाज देखकर आप जरूर कहेंगे, 'भाई ने मौज करा दी'. 

ये तो हम सब जानते हैं शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों काफी शर्माते हैं। लेकिन, एक दूल्हा ऐसा शर्माया जिसे देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी। क्योंकि, उसके शर्माने का अंदाजा काफी अलग है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं दूल्हा हाथ में माला लिए दुल्हन के सामने खड़ा है। दूल्हन को देखकर अचानक वह शर्माने लगता है। दूल्हे को हंसी भी आ रही है और माला पहनाने से वह डर भी रहा है। परिणाम ये होता है कि दूल्हा माले को दुल्हन के ऊपर फेंक देता है और वहां से भाग खड़ हो जाता है। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हे ने तो मौज करा दी...

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुक रही होगी। सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा दूल्हा है? लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'trending_wedding_couples' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को तकरीबन पांच हजार लोग देख चुके हैं और इस वीडियो पर जमकर मौज भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर