Funny Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर कहेंगे- 'भाई ने मौज करा दी'

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है।

Wedding viral Video Bride Groom Funny Video Goes viral on Social Media
भाई ने तो मौज ले ली...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • शख्स ने कपल का जमकर उड़ाया मजाक
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wedding Funny Video: सोशल मीडिया पर शादियों के भी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियोज पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शादी का ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद एक बात जरूर कहेंगे, ' भाई ने मौज करा दी'। 

शादी का माहौल हो और उसमें मौज-मस्ती ना हो ऐसा हो नहीं सकता। कई बार दूल्हा-दुल्हन ही अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कई बार तो दोस्त-यार महफिल लूट ले जाते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ एक शख्स ने जो किया उसे देखकर ना केवल कपल बल्कि वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। आलम ये है कि अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें वीडियो...

बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। वीडियो में जिस तरह से शख्स ने दूल्हा-दुल्हन का मजाक उड़ाया उससे दोनों के चेहरे की रंगत उड़ गई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'trending_wedding_couples' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों के बीच धूम मचाने लगा है और यूजर्स इस पर चटकारे लेने लगे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। 


 
 

अगली खबर