Viral Video: जीन्स पहनकर ही शादी करना चाहती है ये दुल्हन, अंदाज सोशल मीडिया पर छाया

जब भी किसी लड़का-लड़की की शादी होती है तो दोनों ड्रेस पर खासा ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं आज कल तो मैचिंग ड्रेस का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन, इस दुल्हन का अंदाजा सबसे जुदा है। क्योंकि, वह लहंगा के बदले जीन्स पहनकर शादी करना चाहती है।

Wedding Viral Video Bride Wants Shadi in Denim Viral Video in Hindi
दुल्हन ने तो गजब कर दिया भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • काफी अलग अंदाज है इस दुल्हन का
  • जीन्स में ही शादी करना चाहती है ये दुल्हन
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं। हर कपल अपनी शादी को अलग और खास बनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी शादियों के मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन जीन्स पहनी हुई नजर आ रही है। आलम ये है कि लोगों को दुल्हन का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

जब भी किसी लड़का-लड़की की शादी होती है तो दोनों ड्रेस पर खासा ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं आज कल तो मैचिंग ड्रेस का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन, इस दुल्हन का अंदाजा सबसे जुदा है। क्योंकि, वह लहंगा के बदले जीन्स पहनकर शादी करना चाहती है। वीडियो में आप देख सकते हैं देसी दुल्हन किस तरह जीन्स पहनकर पोज दे रही है। बताया जा रहा है कि इस दुल्हन का नाम मुद्रा भगत है। दुल्हन के रिश्तेदार उसे फेरे के लिए ले जाने का इंतजार कर रहे होते हैं तो वो कहती है,'मुझे लहंगा नहीं पहनना है, मुझे ऐसे ही जाना है।

जीन्स में नजर आई दुल्हन 

दुल्हन की बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, एक शख्स तो उसी तरह दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार होता है। लेकिन, इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 48 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

अगली खबर