Ajab Gajab: इस मकान को लोग बता रहे 'मिस्टर इंडिया' का घर, आंखों के सामने होते हुए भी नहीं दिखता

Weird House: लंदन में एक ऐसा घर है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, इस घर को लोग घर नहीं बल्कि आईना समझते हैं।

Weird House Mirror House Built in London Know About Shocking Truth
इस घर को देखकर लोग हैरान हैं, (Photo-Reddit) 
मुख्य बातें
  • इस घर को देखकर हर कोई रह गया हैरान
  • सोशल मीडिया पर 'मिरर हाउस' की तस्वीर वायरल
  • घर को जिनॉर्मस रेफ्लेक्टिव पैनल्स से तैयार किया गया

Weird House: इस दुनिया में एक से एक आलीशन घर बने हुए हैं। कई लोग घर के इतने शौकीन होते हैं कि करोड़ों-अरबों रुपए खर्च करके काफी अलग घर बनाते हैं। आपने भी कई तरह के घर देखें होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। वहीं, कुछ लोग तो काफी अजीबोगरीब स्टाइल में घर बनाते हैं। लेकिन, लंदन में एक ऐसा घर है जो लोगों को दिखाई नहीं देता है। ये बात सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे कि ये कैसा घर है जो दिखाई नहीं देता है। तो आज हम आपको उसी घर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। 

लंदन के इस घर की हर तरफ चर्चा हो रही है। बीच सड़क बना यह घर किसी को दिखाई नहीं देता है। जब भी कोई इस घर के सामने पहुंचता है, तो वह कन्फ्यूज हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो लोग वहां खड़े होकर फोटो तक खींचने लगते हैं। लेकिन, उन्हें बिल्कुल अहसास नहीं होता है कि उन्हें कोई देख भी रहा है। इस अजीबोगरीब घर को 'गायब घर' भी कहा जाता है। अब इस घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घर की तस्वीर को रेडिट पर एक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने लिखा कि मैं यहां सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा हूं और चाहता हूं कि घर का मालिक मुझे देखे। तस्वीर देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि मैं यहां से रोजाना गुजरता हूं, लेकिन कभी यह पता नहीं चला कि यहां घर है। बताया जा रहा है कि इस घर को जिनॉर्मस रेफ्लेक्टिव पैनल्स से तैयार किया गया है। जिसके कारण लोगों को बाहर से बड़े से शीशे की तरह लगता है। लेकिन, अंदर का कुछ नजर नहीं आता है। वहीं, अंदर मौजूद लोगों को सबकुछ दिखाई देते रहता है। 

ये भी पढ़ें -  Viral Video: होटल ने कश्मीरी युवक को कमरे देने से किया इनकार, लोग बोले- 'The Kashmir Files' का असर

घर की तस्वीर देखकर चौंक गए लोग

इस घर में रहने वाले लोगों का कहना है कि ग्लास पैनल की वजह से बाहर के लोग कुछ नहीं देख पाते हैं। कई बार तो लोग इसे आईना समझकर अपने बाल बनाने लगते हैं और कपड़े ठीक करने लगते हैं। इस शानदार घर को एलेक्स नाम के डिजाइनर ने तैयार किया है। इस घर की तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि ये घर 'मिस्टर इंडिया' का है। तो इस अजीबोगरीब पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर