[VIDEO] जब नीचे से ऊपर की ओर बहने लगा पानी, क्या फेल हो गए गुरुत्वाकर्षण के नियम?

Upwards Water flow: एक खास आइलैंड पर समुद्र के पास कुछ ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि पानी कई सौ फुट ऊपर जमीन से उल्टी दिशा में बहता है। यहां शूट किया गया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Water flow upwards
नीचे के बजाय ऊपर की ओर बहने लगा पानी  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: धरती पर कई बार ऐसे प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं जो वैज्ञानिक रहस्यों से भरपूर होते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। इस वीडियो पानी ऊपर की ओर बहते हुए नजर आ रहा है। यह दुर्लभ नजारा फरो आइलैंड्स की सबसे ऊंची समुद्री चट्टान के पास नजर आया। करीब से देखने पर वीडियो को शूट करने वाले व्यक्ति को पता चला कि पानी का एक स्तंभ गुरुत्वाकर्षण को मात दे रहा है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

फरो आइलैंड्स पर इस दुर्लभ घटना को जैकबसेन ने कैमरे में कैद किया। दुर्लभ घटना के दौरान 470 मीटर ऊंची चट्टान पर पानी का जेट स्प्रे ऊपर की ओर चढ़ता हुआ नजर आया। यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो और जानें क्या है इसके पीछे का राज।

वीडियो  को देखने के बाद कई लोगों के दिमाग में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फरो आइलैंड्स के पास गुरुत्वाकर्षण के नियम काम नहीं करते। तो आपको बता दें ऐसा नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो आसपास मौजूद अन्य चीजें और समुद्र का पानी भी हवा में तैर रहे होते। 

इस तरह की घटना को वाटर स्प्राउट (water sprout) कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक दूसरे से टकराने वाली लहरों और चट्टान से टकराती हवाओं की वजह से ऐसा होता है। वाटर स्प्राउट किसी बवंडर की तरह होता है लेकिन यह बवंडर पानी के ऊपर बनता है।

फरो आइलैंड्स डेनमार्क में एक स्वशासी द्वीपसमूह है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में आइसलैंड और नॉर्वे के बीच 18 चट्टानी, ज्वालामुखी द्वीप में शामिल हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

अगली खबर