OMG: सुहाने मौसम का वीडियो बना रही थी पत्नी, तभी पति पर आकर गिरी आसमानी बिजली, देखें फिर क्या हुआ

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 08, 2022 | 09:55 IST

Lightning Strike on Man: यह वीडियो लोगों के दिमाग की बत्ती फ्यूज कर रहा है। वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो एक आसमानी बिजली का है, जो एक शख्स की गाड़ी पर गिरती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब बिजली उस पर गिरती है तो उसकी पत्नी उसका वीडियो शूट कर रही थी।

light
पति पर आसमान से गिरी बिजली  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • पति के ऊपर आसमान से गिरी बिजली
  • पत्नी दूसरी कार से बना रही थी वीडियो

Lightning Strike on Man: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिला है। यह वीडियो लोगों के दिमाग की बत्ती फ्यूज कर रहा है। वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो एक आसमानी बिजली का है, जो एक शख्स की गाड़ी पर गिरती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब बिजली उस पर गिरती है तो उसकी पत्नी उसका वीडियो शूट कर रही थी।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। यहां एक शख्स के ऊपर आसमान से बिजली गिरी। इस दौरान उसकी पत्नी के कैमरे में घटना का पूरा वीडियो कैद हो गया। दरअसल, शख्स की पत्नी बाहर के खूबसूरत मौसम का वीडियो शूट कर रही थी। इसी दौरान उसके पति के ऊपर आसमान से कड़कड़ाती बिजली गिरी और महिला के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

पति पर गिरी आसमानी बिजली पत्नी ने रिकॉर्ड किया वीडियो

वीडियो के अनुसार, अमेरिका का एक ट्रक ड्राइवर अपवी गाड़ी से हाईवे पर सफर कर रहा था। वहीं उसकी पत्नी भी अपनी कार से उसके पीछे-पीछे चल रही थी। सफर के दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज तूफान के साथ बादल आ गए। इसके साथ ही बिजली भी चमकने लगी। जब महिला ने यह नजारा देखा तो उसने इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने के बारे में सोचा। इसके बाद वह अपना फोन निकालकर कार के अंदर से ही वीडियो शूट करने लगी। देखें खौफनाक वीडियो- 

इसी बीच अचानक से आसमान से बुरी तरह बिजली गिरी। बिजली उस महिला के पति के ट्रक के ऊपर ही गिरी। यह देखकर महिला की रूह कांप गई। बिजली इतनी भयावह तरीके से गिरी थी कि महिला के पति का ट्रक उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरने का वीडियो काफी डरावना है। अब आप सोच रहे होंगे कि महिला के पति का क्या हुआ! बता दें कि चमात्कारिक तरीके से शख्स को खरोंच भी नहीं आई और बिजली गिरने से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। Fox13 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, महिला जब अपने फोन के कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी तभी ये खौफनाक मंजर लोगों को देखने को मिला। 

अगली खबर