मार्केट में महिला को मिला शख्स, अपने सात ले आई घर, फिर जो उसके साथ किया यकीन नहीं होगा

Weird Love Story: एक महिला बाजार में ही एक अनजान शख्स को दिल दे बैठी। उसे अपने घर ले आई और फिर उसे ऐसी जिंदगी जिसकी शख्स ने कल्पना भी नहीं की थी।

Woman Fell in Love With unknown Man in Supermarket Then What happened Know About Weird Love Story
महिला ने शख्स की जिंदगी बदल दी 
मुख्य बातें
  • अजब प्रेम की गजब कहानी
  • मार्केट में शख्स से महिला को हुआ प्यार
  • कुछ समय बाद महिला ने शख्स से शादी भी रचा ली

Ajab Gajab Love Story: जरा सोचिए, आप कहीं बाहर गए हैं या फिर मार्केटिंग के लिए बाजार गए हुए हैं और आपको कोई अनजान शख्स मिल जाए तो क्या आप उसे अपने घर लेकर जाएंगे? जाहिर सी बात है ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। अगर बहुत दया आएगी तो अपने घर ले जाकर उसे खाना खिलाएंगे या फिर उसकी कोई मदद करेंगे। लेकिन, एक महिला ने अनजान शख्स के साथ ऐसा किया, जिसके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। महिला ना केवल उसे अपने घर ले गई बल्कि उसके साथ शादी भी रचा ली। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जैस्मीन ग्रोगन नाम की महिला ने 'टिकटॉक' पर एक ऐसा मामला शेयर किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि एक दिन सामान खरीदने के लिए वो सुपरमार्केट गई थी। मार्केट में उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई। जैस्मीन ने उसकी दयनीय हालत देखकर उसे कुछ पैसे देने की कोशिश की, लेकिन शख्स ने साफ इनकार कर दिया। जैस्मीन ने बताया कि जब तक वो मार्केटिंग करती रही, उसे ये बात खटकती रही। सामान खरीदकर जैस्मीन जब बाहर आई तो शख्स ने उसे उठाने में उसकी मदद की। जिस तरह से शख्स ने जैस्मीन की मदद की उसने महिला को हैरान कर दिया। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई, इसके बाद जैस्मीन ने उसे साथ में डिनर के लिए ऑफर किया। शर्माते हुए शख्स ने डिनर के लिए हामी भर दी और उसके घर पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें -  Video: 2 सांडों के बीच चल रही थी खतरनाक लड़ाई, अचानक आ गया कुत्ता, फिर जो हुआ देख दंग रह जाएंगे

मैकॉली को दिल दे बैठी जैस्मीन

बातचीत के दौरान शख्स ने जैस्मीन को अपना नाम मैकॉली मर्ची बताया। दोनों ने साथ में डिनर की और फिर बाद में जैस्मीन ने मैकॉली को एक फोन दिया, जिससे दोनों संपर्क में रह सके। इतना ही नहीं जैस्मीन ने मैकॉली के लिए होटल में एक कमरा भी बुक कर दिया। उस रात जैस्मीन केवल मैकॉली के बारे में ही सोचती रही। धीरे-धीरे दोनों ने फोन पर बातचीत शुरू कर दी। कुछ समय बाद जैस्मीन ने मैकॉली को लंच पर बुलाया। उस दौरान जैस्मीन ने उसे कुछ कपड़े भी दिए और रहने के लिए अपने यहां एक कमरा भी दे दिया। आपको जानकारी हैरानी की जैस्मीन ने उसके तरफ काफी आकर्षित हो गई और एक दिन मैकॉली से अपने प्यार का भी इजहार कर दिया। मैकॉली ने भी इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने शादी रचा ली और अब दोनों के बच्चे भी हैं। फिलहाल, चारो काफी खुशहार जिंदगी बिता रहे हैं। इस सच्चाई को जानने के बाद लोग जैस्मीन की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 

अगली खबर