Buzz: महिला ने खरीदा हॉट विंग्स, पैकेट खोलते ही निकला चिकन का पूरा सिर, मचा हड़कंप

यूके की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो एक कंपनी से हॉट विंग्स मंगाया। लेकिन, खाने के लिए जब उसने पैकेट खोला तो उसके अंदर से चिकन का पूरा सिर ही निकल गया।

woman finds whole chicken head in her hot wings meal Post Goes Viral on Social Media
चिकन का सिर देखकर महिला रह गई दंग  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यूके से सामने आया सनसनीखेज मामला
  • हॉट विंग्स के बदले महिला को मिला चिकन का सिर
  • सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया

दुनिया में कई लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं। खाने के चक्कर में कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते। इतना ही नहीं कुछ लोग खाने के पीछे जमकर पैसे भी खर्च करते हैं। वहीं, आज कल लोग फूट आउटलेट्स पर जानकर मनपसंद डिश का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन, जरा सोचिए जिस डिश को खाने के लिए आप इतने पैसे खर्च करते हैं और आपको खाने में कुछ ऐसा मिल जाए जिसकी आपने कल्पना नहीं की हो तो क्या रिएक्शन होगा? जाहिर सी बात है किसी को भी गुस्सा आएगा। यूके की रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसने खाने के लिए हॉट विंग्स खरीदा, लेकिन खाने में चिकन का पूरा सिर ही निकल गया। अब इस मामले को लेकर माहौल गरमा गया और लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं।

      
यूके की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो एक कंपनी से हॉट विंग्स मंगाया। लेकिन, खाने के लिए जब उसने पैकेट खोला तो उसके अंदर से चिकन का पूरा सिर ही निकल गया। चिकन का सिर देखकर महिला दंग रह गई। क्योंकि, इस तरह नजारा उसने पहली बार देखा। जिसने भी इस डिश को देखा वह दंग रह गया। अब इस मामले को सोशल मीडिया पर उछाल दिया गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस मामले को लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 'takeawaytrauma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर छाया मामला
 
अब यह पोस्ट वायरल होने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ लोग कंपनी की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी भी इस घटना से हैरान है और महिला को पूरे परिवार समेत अपने यहां आने का न्योता दिया है। कंपनी ने यहां तक कहा कि महिला उनकी टीम से मिल सकती है और किचन में छानबीन भी कर सकती है। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।  

अगली खबर