Viral Video: मास्क ना पहनने की महिला को मिली ये सजा, फ्लाइट से कर दिया गया बाहर, देखें ये वीडियो

एक महिला फ्लाइट पर सवार हुई लेकिन उसने मास्क नहीं पहना था बस फिर क्या था फ्लाइट में बैठ अन्य सवारियों को होने लगी दिक्कत। शिकायर करने पर उस महिला को फ्लाइट से बाहर कर दिया गया।

woman not wearing mask
मास्क नहीं पहनी महिला को फ्लाइट से किया बाहर 
मुख्य बातें
  • कोरोना महामारी का दहशत पूरी दुनिया में फैल चुका है
  • इसके संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है
  • फ्लाइट पर एक बिना मास्क के पहुंची एक महिला को फ्लाइट स्टाफ ने उतार दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में दहशत का माहौल है। संक्रमण से बचने के लिए हर कोई मास्क पहने नजर आ रहा है। ज्यादा सावधानी बरतने वाले फेस शील्ड भी पहने नजर आ रहे हैं। मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स पहनना कानूनी रुप से जरूरी भी कर दिया गया है। कई जगहों पर तो अगर आप मास्क पहने नहीं नजर आते हैं तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

कुछ ऐसा ही एक वाक्या सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। एक महिला फ्लाइट पर सवार हुई लेकिन उसने मास्क नहीं पहना था बस फिर क्या था फ्लाइट में बैठ अन्य सवारियों को होने लगी दिक्कत। उनमें से कुछ लोगों ने फ्लाइट स्टाफ को इस बारे में शिकायत कर दी जिसके बाद उस महिला को फ्लाइट से बाहर कर दिया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Passenger Shaming (@passengershaming) on

पैसेंजरशेमिंग नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है जहां से ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। डेलमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वाक्या अमेरिकन एयरलाइन्स फ्लाइट का है जो 19 जुलाई को ओहायो से नॉर्थ कैरोलिना जा रही थी। फ्लाइट की गाइडलाइंस के मुताबिक मास्क पहनना जरूरी था जिसका वह पालन नहीं कर रही थी इसलिए उसे फ्लाइट से उतार दिया गया।

इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला गुस्से में अपना सारा सामान अपनी सीट पर से लेकर समेटते हुए फ्लाइट से बाहर निकल रही है। महिला के फ्लाइट से जाने के बाद उसमें सवार अन्य यात्रियों ने तालियां बजाईं। तालियों की आवाज सुनकर महिला एक बार फिर उनकी तरफ मुड़कर गुस्से में बुदबुदाई और वहां से चली गई। इस पर एक यात्री ने कहा कि जाओ यहां से, हमारी फ्लाइट लेट हो रही है।  

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि वह मेडिकल कंडीशन के कारण मास्क नहीं पहन रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के दो स्टाफ महिला के वहां से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उस महिला को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उसे इस तरह से पब्लिक प्लेस में दूसरों को लाइफ को रिस्क में नहीं डालना चाहिए था।

अगली खबर