फिल्मी है इस महिला कांस्टेबल की लव स्टोरी, हिस्ट्रीशीटर से हुआ प्यार, रचा ली शादी

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Aug 09, 2019 | 11:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला कांस्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर से शादी रचा ली। महिला ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी पर तैनात है।

lady police constable married history sheeter
महिला कांस्टेबल ने रचाई बदमाश से शादी  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • महिला कांस्टेबल ने रचाई हिस्ट्रीशीटर से शादी
  • ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस को हुआ बदमाश से प्यार
  • जमानत के बाद हिस्ट्रीशीटर से रचाई शादी

नोएडा। lady police constabe marries history sheeter: हर लड़की का सपना होता है कि उसका होने वाला  पति स्वभाव और कर्मों से अच्छा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला कांस्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश से ही शादी रचा ली। जी हां, इसे सुनकर आप जरूर कहेंगे कि प्यार वाकई अंधा होता है। प्यार के लिए लोग कुछ भी कर जाते है। इसी का उदाहरण हम आपको बता रहे है। ये महिला कांस्टेबल ग्रेटर नोएडा में तैनात थी। उसी दौरान इसे जेल में बंद बदमाश राहुल ठसराना से प्यार हो गया। इसी के चलते जेल से निकलने के बाद इस महिला कांस्टेबल ने बदमाश राहुल से शादी कर ली। यह घटना ग्रेटर नोएडा की है। राहुल अभी जमानत पर है ये दोनों शादी करके किसी और जगह पर छुपे हुए है। 

बता दें, राहुल के ऊपर करीबन 1 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। राहुल दनकौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। राहुल 2014 में जिले में हुए मनमोहन बिजनेसमैन के हत्याकांड में भी शामिल था। उस वक्त इसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी था। इतना ही नहीं राहुल अनिल दुजाना गैंग से भी जुड़ा हुआ था। राहुल उनका सबसे खास शूटर माना जाता था। जब बिजनेसमैन गोयल की हत्या हुई थी उसमें राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।   

ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी
राहुल अपने पेशी के दौरान आता था उस वक्त महिला वहीं ड्यूटी पर तैनात रहती थी। ये दोनों जेल में ही अक्सर ज्यादा तर मिलते थे। धीरे-धीरे इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और एक दिन वो दिन आया जब इन दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। जब राहुल की जमानत हुई तो इन दोनों ने पूरे रिती-रिवाजों के साथ शादी रचा ली। 

गुनाह फिल्म की जैसी है दोनों की स्टोरी

गुनाह फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बसु एक महिला कांस्टेबल थी और एक्टर डीनू मोरिया ने बदमाश का किरदार निभाया था। उन दोनों को भी बिल्कुल इसी तरह प्यार हुआ था जिस तरह नोएडा की महिला कांस्टेबल को होता है। वो दोनों प्यार में इतना डूब जाते है कि बाद में एक-दूसरे से शादी रचा लेते है। 

अगली खबर