'च्युइंगम लाना, 2 पैग शराब पीना, 20 मिनट से ज्यादा रोना नहीं', अंतिम संस्कार के लिए महिला ने बनाए 9 नियम

Ajab Gajab News: एक महिला ने अपने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए अजीबोगरीब नियम बनाए हैं। इन नियमों को पढ़कर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

 Woman Share Nine Weird Funeral Rule only 20 minute crying limit
महिला ने अंतिम संस्कार के लिए बनाए अजीबोगरीब नियम 
मुख्य बातें
  • टिकटॉक पर एक महिला ने चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया
  • महिला ने अपने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के 9 नियम बनाए
  • इन नियमों को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो जिंदादिली के साथ अपनी जिंदगी जीते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी मौत को भी काफी एंजॉय करना चाहते हैं। एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है और उसका वीडियो वायरल हो रहा है। क्योंकि, महिला ने अपने अंतिम संस्कार के लिए कुछ नियम बनाएं हैं, जिसे लोगों से फॉलो करने के लिए कहा है। कुछ लोग महिला का वीडियो देखकर जहां हैरान हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर @iamjist नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। 'मिरर' के मुताबिक,  महिला ने अंतिम संस्कार को लेकर एक से बढ़कर एक मजेदार 9 निमय बनाए हैं। जिसे पढ़कर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, महिला ने अपनी मौत पर लोगों के रोने की समय सीमा भी तय कर दी है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो आइए, जानते हैं महिला ने कौन-कौन से 9 निमय बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें -  ना लॉटरी, ना ही इनाम, घर बैठे-बैठे लखपति बन गया ये लड़का, जानें कैसे बदल गई जिंदगी?

पहला नियम- जो कोई भी अंतिम संस्कार में आएगा उसे महिला के साथ अपना कोई पुराना फोटो दिखान पड़ेगा। 

दूसरा नियम- कोई भी अंतिम संस्कार में 20 मिनट से ज्यादा समय तक नहीं रो सकता है। 

तीसरा नियम- इतना ही नहीं महिला ने अपील की है कि ताबूत के सामने मेकअप के सामान रखे जाएं। जैसे कि फाउंडेशन, लिपग्लॉस, मस्कारा मेकअप के सामान।

चौथा नियम- महिला के ताबूत के सामने ज्यादा लोग एक समय तक नहीं रहे। 

पांचवा नियम- अंतिम संस्कार के वक्त जो भी स्पीच देगा उसे 5 मिनट के अंदर ही खत्म करना होगा। 

छठा नियम- कोई भी काले कपड़े पहनकर नहीं आएगा। सबको रंग-बिरंगे कपड़ने पहनने होंगे। 

सातवां नियम- अंतिम संस्कार में हर किसी को च्युइंगम लाना होगा। 

आठवां नियम- महिला के अंतिम संस्कार पर हर किसी को दो पैग शराब पीनी होगी। अगर कोई उससे कम पीता है तो उसे घर ले जा सकता है। 

नौवां नियम- इसके अलावा उसके अंतिम संस्कार में चिकन, मैक्रॉनी जैसी चीजें परोसी जाएं। साथ ही ताबूत में भी एक प्लेट रखी जाए।

अगली खबर