मूर्ख दिवस पर ब्वॉयफ्रेंड को April Fool बना रही थी महिला, लेकिन हुआ कुछ ऐसा बदल गई पूरी जिंदगी

April Fool's Day Special: अप्रैल फूल डे पर लोग एक-दूसरे मूर्ख बनाने में लगे रहते हैं। लेकिन, एक महिला को अपने ब्वॉयफ्रेंड को मूर्ख बनाना काफी महंगा पड़ गया।

woman was making boyfriend April Fool then what happened Know About Shocking Truth
अप्रैल फूल डे बनाना पड़ गया भारी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज अप्रैल फूल डे मना रहे हैं लोग
  • ,मूर्ख दिवस पर लोग एक-दूसरे जमकर मजे ले रहे हैं
  • एक महिला को ब्वॉयफ्रेंड को मूर्ख बनाना महंगा पड़ गया

April Fool's Day Special: पूरी दुनिया में आज अप्रैल पूल डे मनाया जा रहा है। इस दिन मौका पाते ही लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हैं। मौज-मस्ती करते हैं और मजाक बनाते हैं। हालांकि, कई बार दूसरों का मजाक बनाने के चक्कर में लोगों को परिणाम भारी पड़ जाता है और खुद मूर्ख बन जाते हैं। ब्राजील में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को मूर्ख बनाया। महिला सोच रही थी कि वो ब्यॉफ्रेंड को मूर्ख बना रही है, लेकिन उसे उल्टा बड़ा झटका लगा और अब दोनों अलग होने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी मुताबिक, 33 साल की इस महिला की नाम क्रिस गलेरा है और वो मॉडल भी हैं। उन्होंने बताया कि इस अप्रैल फूल डे पर ब्वॉयफ्रेंड से मजाक करने का प्लान बनाया। महिला ने बताया कि उसके और उसके बॉयफ्रेंड के बीच एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े काम, स्विंगिंग को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। इसमें एक कपल दूसरे कपल से रोमांस करते हैं और पार्टनर बदलते हैं। जब भी महिला का ब्वॉयफ्रेंड इस तरह की बातें करता थी, तो महिला उस पर आपत्ति जता देती थी। महिला साफ-साफ कहती थी कि उसे इस तरह की चीजें बिल्कुल पसंद नहीं है। इतने समय तक तो महिला इस बात को इग्नोर करती थी, लेकिन महिला ने इसी प्लान के जरिए अप्रैल फूल डे पर ब्वॉयफ्रेंड को मूर्ख बनाना चाहा। 

ये भी पढ़ें -  April Fool's Day: मूर्ख दिवस पर लोग जमकर ले रहे मजे, सोशल मीडिया पर इस तरह सेलिब्रेट कर रहे अप्रैल फूल डे

महिला को लगा बड़ा झटका
  
क्रिस ने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने लिखा कि वो दोनों के लिए ऐसे क्लब में जाने की प्लानिंग कर रही हैं।. उन्होंने कहा कि वीकेंड पर वो बॉयफ्रेंड के साथ क्लब में जाना चाहती है। पहले तो क्रिस को लगा कि ये बात सुनकर उसका ब्वॉयफ्रेंड शॉक्ड होगा, लेकिन उसने रिप्लाई किया कि वो ये जानकर बहुत खुशी। काफी समय से वो यह चाहता था। ये बात सुनकर क्रिस को काफी गुस्सा आ गया और वो काफी नाराज हो गई। उसने कहा कि अब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने का प्लान बना रही है। अब देखना ये है कि इस अप्रैल फूल डे का इस कपल पर क्या असर पड़ता है।

अगली खबर