Happy Independence Day 2022: भारत की इस जगह की खूबसूरती का दीवाना हुआ विदेशी शख्स, तस्वीर देखकर कहेंगे- मेरा भारत महान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 14, 2022 | 22:38 IST

Happy Independence Day 2022: एक विदेशी शख्स ने ट्विटर पर भारत की एक तस्वीर डालकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस विदेशी शख्स ने भारत की ऐसी खूबसूरती दुनिया को दिखाई है, जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। यह तस्वीर कर्नाटक के उडुपी बीच की है।

udupi
देश की खूबसूरत तस्वीर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक
  • कर्नाटक के उडुपी में स्थित है यह जगह
  • विदेशी शख्स ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

Happy Independence Day 2022:​ भारत के ज्यादातर लोग घूमने के लिए विदेशी जगहों को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं। जिनके बारे में लोगों को कम ही पता है। भारतीयों को भले ही भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में न पता हो, लेकिन एक विदेशी शख्स ने एक तस्वीर डालकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस विदेशी शख्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को भारत की ऐसी खूबसूरती दुनिया को दिखाई है, जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

ग्रीन बेल्ट एंड रोड इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट एरिक सोलहेम (Erik Solheim) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत की एक खूबसूरत जगह की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर कर्नाटक के उडुपी (Udupi) बीच की है। तस्वीर में समुद्र के बीचो-बीच एक सड़क दिखाई दे रही है। एरिक सोलहेम ने इसे उन्होंने ‘दुनिया का सबसे खूबसूरत साइकिलिंग रूट’ कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि वह इस समुद्र तट पर बाइक चलाना चाहते हैं। उन्होंने इसके साथ भारत को 'अतुल्य' भी कहा है।

तस्वीर देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे

यह तस्वीर देखकर आपका भी दिल गदगद हो जाएगा। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उडुपी स्थित यह जगह कितनी खूबसूरत लग रही है। आपको सड़क के चारों तरफ हरियाली और नीला समुद्र दिखाई दे रहा होगा। यह तस्वीर किसी के भी मन को भा जाएगी। आपने शायद ही अपने देश में स्थित यह खूबसूरत जगह देखी होगी। इस तस्वीर को अब तक हजारों लोग लाइक्स मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है। कई लोगों ने कहा कि वह इस जगह पर घूम चुके हैं और यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। वहीं अधिकतर लोगों ने इस जगह पर घूमने की इच्छा जताई है।

अगली खबर