World Photography Day 2022: जानें क्या है थीम और इतिहास? इन मैसेज, कोट्स के जरिए भेजे शुभकामनाएं

World Photography Day 2022 Theme, History, Quotes, Wishes, Images: फ्रांस से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुरुआत हुई थी। हर साल 19 अगस्त वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।

World Photography Day 2022: Theme, History, Quotes, Wishes, Images, Messages to share on August 19
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 
मुख्य बातें
  • 19 अगस्त को हर साल वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है
  • वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुरुआत फ्रांस से हुई थी
  • 'लेंस के माध्यम से महामारी का लॉकडाउन' इस साल की थीम

World Photography Day 2022: Theme, History, Quotes, Images: पूरी दुनिया में हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। कई लोगों में फोटोग्राफी को लेकर काफी क्रेज होता है और फोटोग्राफी के जरिए ही बिना कुछ बोले व्यक्ति से लेकर जीव-जंतुओं की भावनाओं का प्रकट किया जाता है। समय के साथ-साथ फोटोग्राफी के कई तरीके भी बदले हैं। तो इस वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर हम आपको इस दिन की शुरुआत, इस साल की थीम, मैसेज, कोट्स से रू-ब-रू कराते हैं। 

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे का इतिहास

सबसे पहले हम सब जानते हैं आखिर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे का इतिहास क्या है? इसकी शुरुआत कब और कहां कैसे हुई? तो आपको बता दें कि वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाने की शुरुआत फ्रांस से 9 जनवरी, 1839 में हुई थी। इस प्रक्रिया को डॉगोरोटाइप प्रक्रिया कहा गया था। इस प्रक्रिया को ही दुनिया की पहली फोटोग्राफी की प्रकिया माना गया। इसका आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। हालांकि, 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की आधिकारिक घोषणा की और पेटेंट हासिल कर लिया। उसी समय से हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के रूप में मनाया जाने लगा। 

ये भी पढ़ें -  World Photography Day: 1826 में ली गई थी दुनिया की 'पहली तस्वीर',आज भी जारी है फोटोग्रॉफी का जादू, बदल गईं कितनी टेक्नॉलॉजी

ये है इस साल की थीम

इस साल वर्ल्ड फोटोग्राफी की थीम 'लेंस के माध्यम से महामारी का लॉकडाउन' है। मतलब ये हुआ कि कैमरे के जरिए महामारी के चलते लगे लॉकडाउन को कैसे देखते हैं। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान लोगों ने ना केवल कुकिंग, म्यूजिक, डांस करना सीखा बल्कि फोटोग्राफी करना भी सीखा। 

मैसेज, कोट्स....

सुंदरता, सभी चीजों में देखी जा सकती है
सौंदर्य को देखना और उसकी रचना करना
आपकी उस कल्पनाशीलता को दिखाता है
जिसे आप तस्वीरों में कैद करते हैं

Happy World Photography Day 2022

आंसुओं में भी एक समंदर होता है
जिसे प्रेम करने वाला ही देख पाता है
एक फोटोग्राफर किसी व्यक्ति के छोटे पलों में
खुशियों का एक समंदर ढूंढ लाता है

Happy World Photography Day 2022


अपने कैमरे से आप जो तस्वीर लेते हैं
दरअसल वह आपकी कल्पना होती है
जिसे आप वास्तव में देखना चाहते हैं

Happy World Photography Day 2022


जीवन जीने की कला भी एक फोटोग्राफी है
उसे अच्छी तरह से एडिट (Edit) करें
और फिर देखें,
ये दुनिया उसे कितना पसंद (Like) करती है

Happy World Photography Day 2022

जब लोग आपसे पूछें कि
किसी की तस्वीर उतारने को
आप कौन सा उपकरण प्रयोग करते हैं
तो उन्हें जवाब दें- अपनी आंखें

Happy World Photography Day 2022


जब आप कैमरे की नजर से
दुनिया को देखना शुरू करते हैं
तो एक अलग ही दुनिया दिखती है
जो बहुत ही खूबसूरत होती है

Happy World Photography Day 2022

फोटोग्राफी में वास्तविकता
इतनी सूक्ष्म होती है कि
वह वास्तविकता से भी अधिक
वास्तविक हो जाती है
कभी गौर कीजिएगा

Happy World Photography Day 2022

अगली खबर