नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी रेस प्रतियोगिता, Video देखकर हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 10, 2022 | 21:36 IST

Unique Race Video: वीडियो में आपको एक अनोखी रेस प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि पागलपन की हद होती है। वीडियो देखकर आप कह उठेंगे कि लोगों के पास फ्री टाइम है तो वह कुछ भी करने लगते हैं। वीडियो में लोग अजीबोगरीब रेस करते दिखाई दे रहे हैं।

race
विचित्र रेस प्रतियोगिता  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • विचित्र रेस प्रतियोगिता का वीडियो
  • पहिए की तरह बन गए लोग

Unique Race Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे अजीबोगरीब वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। इस वीडियो में आपको एक अनोखी रेस प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। जिसे देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि पागलपन की हद होती है। वीडियो देखकर आप कह उठेंगे कि लोगों के पास फ्री टाइम है तो वह कुछ भी करने लगते हैं। वीडियो में लोग अजीबोगरीब रेस करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन प्रतियोगी लड़कियां अलग-अलग टेबल पर बैठी हैं। वहीं उनकी टीम के बहुत सारे लोग टेबल के नीचे लेटकर उसे गाड़ी की तरह आगे बढ़ा रह हैं। वीडियो देखने में काफी ज्यादा फनी है। यह विचित्र रेस देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। इस विचित्र तरह की रेस में कोई गाड़ी नहीं बल्कि लोग ही पहियों के रूप में ढल गए हैं और टेबल को गाड़ी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल को ऐसे रखा गया है कि उसके नीचे लेटकर लोग पहियों की तरह बन सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SportsCenter (@sportscenter)

अनोखी रेस का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस में 3 लड़कियां एक दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं। तीनों की एक टीम है और तीनों ही एक-एक टेबल को उल्टा करके उसपर बैठी हैं। आप देख सकते हैं कि उस टेबल के नीचे उनकी टीम के बहुत सारे लोग लेटे हुए हैं, जिससे टेबल जमीन से नहीं छू रहा है। यह टेबल उन लोगों के ऊपर टिका हुआ है। इसके बाद वह लोग घूमना शुरू करते हैं, जिससे टेबल आगे बढ़ने लगती है। जैसे ही पीछे वाले शख्स के ऊपर से टेबल गुजर जाती है, वैसे ही वह दौड़कर आगे आकर लेट जाता है। यह क्रम तब तक चलता रहता है, जब तक फिनिश लाइन नहीं आ जाती है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहली वाली लड़की यह रेस जीत जाती है। जबकि बाकी दोनों लड़कियां हार जाती हैं। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर sportscenter नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है।

अगली खबर