Video: चीते के भागने की स्पीड देखकर रोमांच से भर जाएंगे, लगाई 23 फीट की छलांग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 30, 2022 | 20:53 IST

Tiger Running Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदानी क्षेत्र में चीता फुल स्पीड में दौड़ रहा है। जिस रफ्तार से वह दौड़ रहा है, इस रफ्तार से दौड़ना किसी और जानवर के बस की बात नहीं है। चीता जिस तरह की लंबी छलांग लगा रहा है, उसे देखकर जंगली जानवरों की हालत खराब हो जाए।

tiger
दौड़ता चीता  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चीते को भागता देख आ जाएगा मजा
  • 16 कदम में कवर किया 100 मीटर
  • एक बार में लगाई 23 फीट की छलांग

Tiger Running Video: चीता इस धरती पर पाए जाने जानवरों में सबसे तेज दौड़ने वाले जानवरों में से एक होता है। चीते को भागता देखकर ही जंगल में रहने वाले कई जानवरों की हालत खराब हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चीते के भागने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक चीते को फुल स्पीड में भागता देख सकते हैं। जिस तरह चीता भाग रहा है, वह देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे। वीडियो में चीते की लंबी-लंबी छलांगे देखकर लोग दंग हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदानी क्षेत्र में चीता फुल स्पीड में दौड़ रहा है। जिस रफ्तार से वह दौड़ रहा है, इस रफ्तार से दौड़ना किसी और जानवर के बस की बात नहीं है। चीता जिस तरह की लंबी छलांग लगा रहा है, उसे देखकर जंगली जानवरों की हालत खराब हो जाए। सोशल मीडिया यूजर्स भी चीते की लंबी-लंबी छलांगें देखकर चकित हो रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया था। इसके बाद यह अन्य सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से वायरल होने लगा है। देखें वीडियो-

ये भी बढ़ें- OMG: शख्स को जिंदा निगल गया खूंखार मगरमच्छ, फिर दोस्तों ने हाथ पकड़कर जबड़े से निकाल लिया बाहर

मात्र 16 कदम में ही 100 मीटर

वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @wonderofscience नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया था। आप देख सकते हैं कि अपनी तेज रफ्तार के लिए जाना जाने वाला चीता मात्र 16 कदम में ही 100 मीटर की दूरी तय कर लेता है। आप देख सकते हैं कि चीता तेजी से दौड़ रहा होता है, इसके बाद वह अपनी रफ्तार और बढ़ाता है। सबसे अंत में वह तेजी से छलांग लगाने लगता है। चीता जब सबसे तेज रफ्तार में होता है तो उसकी एक-एक छलांग 7 मीटर यानि 23 फीट तक होती है। वीडियो को अब तक 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर