VIDEO: 'सावन का महीना' गाना गाकर केन्द्रीय मंत्री ने बदल दिया माहौल, अंदाज पर फिदा हुए लोग

वायरल
Updated Sep 05, 2022 | 16:03 IST

Anupriya Patel Viral Video: सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाना गाते हुए नजर आ रही हैं।

Anupriya Patel Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिसे देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। जबकि, कुछ मामले लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में केन्द्रीय मंत्री बॉलीवुड फिल्म का गाना 'सावन का महीना'  गा रही हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री अनुप्रिया पटेल एक कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उन्होंने पूरा माहौल ही बदल दिया और लोग उनके अंदाज पर फिदा हो गए। वीडियो में आप भी देखें पूरा मामला क्या है?


 

अगली खबर