खौफनाक: बिजली के तार के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते दिखे बच्चे, ओडिशा से आया हैरान कर देने वाला Video

वायरल
Updated Jul 13, 2022 | 13:40 IST

Odisha Flood Video: उड़ीसा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ की वजह से ओडिशा में बिजली के तार के सहारे बच्चे स्कूल जा रहै हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं।

मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • बिजली के तार के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते दिखे बच्चे
  • बाढ़ के पानी में स्कूल जाते बच्चों का वीडियो आया सामने

Odisha Flood Video: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के पानी में कई शहरों के निचले इलाके डूब गए हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश में इस समय सबसे बुरे हालात महाराष्ट्र में हैं, जहां बाढ़ से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 63 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच उड़ीसा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

बिजली के तार के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ की वजह से ओडिशा में बिजली के तार के सहारे बच्चे स्कूल जा रहै हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में हिलकर कुछ बच्चे स्कूल जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे बिजली का तार पकड़कर नदी पार कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि बिजली की नंगी तार के सहारे बच्चे नदी पारकर स्कूल जा रहे हैं। सोचिए अगर उस तार में बिजली आ जाए, तो यह बच्चों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। यह घटना ओडिशा के बेरहामपुर का है।

अगली खबर