VIDEO: ये है दुनिया का सबसे अनोखा और बड़ा पैन, खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

वायरल
Updated Sep 05, 2022 | 18:45 IST

World Unique Pen: हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक टीचर ने ऐसा बनाया पेन बनाया है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा यूनिक कलम कहा जा रहा है। यह पेन केवल लिखेगा नहीं बल्कि पढ़ाएगा भी।

World Largest Pen: इस दुनिया में समय-समय पर ऐसी-ऐसी चीजें बनती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई बार तो लोग ऐसी चीजों का निर्माण कर देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत धौलाकुआं के राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद के मुख्याध्यापक संजीव अत्री ने एक अनोखा इंक पेन तैयार किया है। इस पेन का शुभारंभ स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में नाहन के विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह इंक पेन दुनिया का सबसे बड़ा पेन है। इस पेन को शक्ति नाम दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पेन केलव लिखेगा ही नहीं बल्कि पढ़ाएगा। इस पेन की खासियत जानकर यकीन मानिए आप दंग रह जाएंगे।    

 

अगली खबर