फेमस होने के लिए शख्स की दबंगई, बंदूक से की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

वायरल
Updated Jun 13, 2022 | 13:09 IST

Firing Viral Video: एक शख्स ने फेमस होने के लिए बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद बवाल मच गया और पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है।

Firing Viral Video: आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक शख्स ने ऐसा किया, जिससे बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक युवक गाड़ी में बैठकर बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर उसने उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है। 


 

अगली खबर