इस ऐप पर मिलती हैं Aadhaar से जुड़ी खास सुविधाएं, फटाफट जानें क्या हैं ये

Utility News
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 08, 2022 | 18:15 IST

Umang App Aadhaar Card services: उमंग एक ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सुरक्षित, बहुभाषी, मल्टी- सर्विस मोबाइल ऐप है।

Aadhaar Card services Aadhaar Verification download aadhaar by Umang App
खुशखबरी: इस ऐप पर मिलेंगी Aadhaar से जुड़ी खास सुविधाएं  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • उमंग ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • इसका 4.5 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।
  • उमंग ऐप से आप आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

नई दिल्ली। यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस यानी उमंग ऐप (UMANG) को सरकार द्वारा कई केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए पेश किया गया था। उमंग ऐप आधार (Aadhaar Card) से संबंधित कई सेवाएं प्रदान करती है। अब उमंग ऐप यूजर्स आधार से जुड़ी और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

उमंग ऐप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में किए गए एक ट्वीट के अनुसार, 'उमंग ऐप पर My Aadhaar ने सिटीजन सेंट्रिक सेवाओं की एक नई श्रृंखला जोड़ी है! उमंग ऐप को अभी डाउनलोड करके अधिक जानकारी प्राप्त करें या 97183-97183 पर मिस्ड कॉल करें।'

Aadhaar Card: आसानी से बदलें नाम, पता, एड्रेस, आदि, बस इतनी लगेगी फीस

4 नई सेवाओं में ये सब शामिल है -

  • आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Verification): नागरिक इस सेवा का उपयोग आधार की स्थिति चेक करने के लिए कर सकते हैं।
  • उमंग ऐप के जरिए आप एनरोलमेंट या अपडेट अनुरोध की स्थिति भी चेक कर सकते हैं।
  • आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल भी वेरिफाई किया जा सकता है।
  • EID/आधार नंबर प्राप्त करें: आप आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी (EID) का पता लगाने के लिए भी इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Aadhaar Card: करनी है आधार से जुड़ी कोई भी शिकायत? काम आएंगे ये 4 तरीके

उमंग ऐप से उठाएं आधार की इन सेवाओं का लाभ -

  • आधार डाउनलोड
  • जनरेट वर्चुअल आईडी
  • प्रमाणीकरण इतिहास
  • ऑफलाइन ई-केवाईसी
  • पेमेंट इतिहास बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करना

इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से उमंग ऐप में लॉग इन करना होगा।

अगली खबर