Bank Holidays: राखी, मुहर्रम, जन्माष्टमी, आदि के चलते अगले महीने छुट्टियों की लिस्ट है बड़ी लंबी

Utility News
डिंपल अलावाधी
Updated Jul 28, 2022 | 14:14 IST

Bank Holidays in August 2022: मुहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और श्री कृष्ण अष्टमी के सहित और कई त्योहारों की वजह से अगस्त में बैंक कई दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays in August 2022 Banks will be closed for total 18 days in different states
Bank Holidays in August 2022: अगस्त में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही पूरी लिस्ट (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • अगस्त 2022 में त्योहारों के चलते कई दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • अगले महीने, हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होंगे।
  • इसके साथ ही रविवार को भी सभी बैंकों की छुट्टी होगी।

Bank Holidays in August 2022: बैंक ग्राहकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आपने नीचे बताई गई तारीखों का ध्यान नहीं रखा, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। अगले महीने यानी अगस्त 2022 में कई त्योहार हैं। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अगस्त में बैंक एक- दो नहीं, बल्कि 13 दिन बंद रहेंगे। अगर इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी मिला दी जाएं, को बैंक 31 दिनों में से कुल 18 दिन बंद होंगे। अगर आपको भी बैंक का कोई काम निपटाना है, तो अभी चेक कर लें कि बैंक किस दिन खुला रहेगा।

यहां देखें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (Bank Holiday List August 2022)

तारीख राज्य अवसर
1 अगस्त 2022 गंगटोक द्रुकपा त्शे-ज़ि
7 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
8 अगस्त 2022 जम्मू और श्रीनगर मुहर्रम (अशूरा)
9 अगस्त 2022 अगरतला, अहमदाबाद, आईजॉल, कानपुर, कोलकाता, चेन्‍नई, जयपुर, नई दिल्‍ली, नागपुर, पटना, बंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ और हैदराबाद मुहर्रम (अशूरा)
11 अगस्त 2022 अहमदाबाद, जयपुर, देहरादून, भोपाल और शिमला रक्षाबंधन
12 अगस्त 2022 कानपुर और लखनऊ रक्षाबंधन
13 अगस्त 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार, (इंफाल में देशभक्त दिवस)
14 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
15 अगस्त 2022 सभी राज्य स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2022 नागपुर, बेलापुर और मुंबई पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2022 कानपुर, देहरादून, भुवनेश्वर और लखनऊ जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती
19 अगस्त 2022 अहमदाबाद, गंगटोक, चंडीगढ़, चेन्‍नई, जम्मू, जयपुर, पटना, भोपाल, रांची, रायपुर, श्रीनगर, शिमला और शिलांग जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती
20 अगस्त 2022 हैदराबाद श्री कृष्ण अष्टमी
21 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
27 अगस्त 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
28 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
29 अगस्त 2022 गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
31 अगस्त 2022 अहमदाबाद, चेन्‍नई, नागपुर, पणजी, बंगलुरु, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई और हैदराबाद संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी

अचानक बंद हो जाए बैंक, तो आपके सेविंग, एफडी, आरडी अकाउंट में जमा पैसों का क्या होगा?

(नोट: इन 18 छुट्टियों में अलग- अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। आरबीआई की ओर से दूसरे एवं चौथे शनिवार और रविवार के असाला, सिर्फ 15 अगस्त के दिन ही सभी राज्यों में बैंक बंद होंगे।)

अगली खबर