Google Pay को Hinglish में करें यूज, ऐसे बदलें लैंग्वेज

Google ने अपने UPI बेस्ड पेमेंट ऐप GPay में Hinglish लैंग्वेज का सपोर्ट ऐड कर दिया है। कंपनी ने ऐप में Hinglish लैंग्वेज सपोर्ट को ऐड करने की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। इस पेमेंट ऐप में अब Hinglish लैंग्वेज सपोर्ट आने के साथ ही अब Google Pay में टोटल 10 लैंग्वेज का सपोर्ट यूजर्स को ऑफर किया जा रहा है।

Photo For Representation
Photo Credit- UnSplash 
मुख्य बातें
  • कंपनी ने ऐप में Hinglish लैंग्वेज सपोर्ट को ऐड करने की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी
  • अब Google Pay में टोटल 10 लैंग्वेज का सपोर्ट यूजर्स को ऑफर किया जा रहा है
  • इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती और मराठी जैसी कई भाषाएं शामिल हैं

Google ने अपने UPI बेस्ड पेमेंट ऐप GPay में Hinglish लैंग्वेज का सपोर्ट ऐड कर दिया है। कंपनी ने ऐप में Hinglish लैंग्वेज सपोर्ट को ऐड करने की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। इस पेमेंट ऐप में अब Hinglish लैंग्वेज सपोर्ट आने के साथ ही अब Google Pay में टोटल 10 लैंग्वेज का सपोर्ट यूजर्स को ऑफर किया जा रहा है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती और मराठी जैसी कई भाषाएं शामिल हैं। 

बहरहाल, अगर आप भी GPay यूजर हैं और अपनी मौजूदा भाषा को बदलकर Hinglish करना चाहते हैं तो ऐसा करना काफी आसान है। केवल आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको GPay ऐप को गूगल प्ले स्टोर और Apple ऐप स्टोर के जरिए लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। जैसे ही लेटेस्ट वर्जन में आपका ऐप अपडेट हो जाए। आपको नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

बड़ी स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ Realme DIZO की नई वॉच हुई लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये

  • सबसे पहले आपको GPay ऐप ओपन करना होगा और स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर दिखाई दे रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सेटिंग्स मेन्यू पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको Personal info ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 
  • इसके बाद आपको लिस्ट में दिखाई दे रहे ऑप्शन्स में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा। दरअसल, आपको यहीं Hinglish पर सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद भाषा बदलकर Hinglish हो जाएगी। इसी ऑप्शन के जरिए आप दूसरी भाषाओं को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 

50MP कैमरे के साथ Moto का ये नया मिड-रेंज फोन हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

  • जैसा कि हमने ऊपर बताया इस पेमेंट ऐप में Hinglish के अलावा बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु, मराठी और तमिल जैसी कई और भाषाओं का भी सपोर्ट मिलता है। 
अगली खबर