Varanasi News: वाराणसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्गों से रिक्शों को हटाने पर चल रहा विचार

Varanasi News: वाराणसी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे यातायात विभाग ने जल्द ही रिक्शों के लिए रूट तय करने का मन बनाया है। अभी भी लगभग तीन हजार रिक्शे विभिन्न मार्गों पर चल रहे हैं।

 removal of rickshaws
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रिक्शों को हटाने का चल रहा विचार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यातायात विभाग ने जल्द ही रिक्शों के लिए रूट तय करने का मन बनाया है।
  • विभाग के अधिकारियों के साथ ही आटो व ई रिक्शा चालक संगठनों के साथ बातचीत चल रही है।
  • सड़क पर बढ़ती वाहनों की भीड़ के बीच रिक्शा का संचालन मुश्किल होता है।

Varanasi News: शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे यातायात विभाग ने जल्द ही रिक्शों के लिए रूट तय करने का मन बनाया है। इसके विभाग के अधिकारियों के साथ ही आटो व ई रिक्शा चालक संगठनों के साथ मंथन चल रहा है। अभी रिक्शे उन मार्ग पर ही ज्यादा चल रहे हैं। जिन पर आटो व ई रिक्शा को चलने पर मनाही है। इन मार्गों पर रिक्शा चालक सवारियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाते हैं। हालांकि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के बाद इनकी संख्या में कमी आयी है। लेकिन अभी भी लगभग तीन हजार रिक्शे विभिन्न मार्गों पर चल रहे है। 

सड़क पर बढ़ती वाहनों की भीड़ के बीच रिक्शा का संचालन मुश्किल होता है। वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश कुमार पुरी का मानना है कि, रिक्शा चलाने वालों की आर्थिक स्थित बहुत मजबूत नहीं होती है, ऐसे में इनका संचालन नहीं रोका जा सकता है।

ऐसा मार्ग तय करना होगा, जहां से उनकी कमाई

उन्हें किसी मार्ग पर चलने से रोकने से पहले उनके लिए ऐसा मार्ग तय करना होगा। जहां से उनकी कमाई हो सके ताकि अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इसके लिए यातायात विभाग के अधिकारियों संग मंथन करने के साथ ही संगठनों से भी समस्या का हल पूछ रहे हैं। रिक्शों को शहर के मुख्य मार्ग से हटाकर कालोनियों आदि के मार्ग पर चलाने की बात भी हो रही है। सैलानियों को घाटों या पर्यटक स्थलों तक ले जाने के लिए रिक्शों को होटलों से जोड़ने का भी विचार आया है। हालांकि अभी यह तय नहीं किया जा सका है। वाराणसी शहर में रिक्‍शा चलने के कारण जाम की स्थिति हमेशा लगी रहती है। इससे लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दिशा में बेहतर तरीके के साथ यातायात की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर