Ghaziabad Police: पुलिस की गोली लगते ही अपराधी बोला- योगी जी माफ कर दो, किसी को गलत नजर से नहीं देखेंगे

Up Police: गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगते ही बदमाश रहम की भीख मांगने लगे। दोबारा कोई गलत काम नहीं करने का भरोसा दिलाने लगे। इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती से बचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक का नाम ले लिया।

If you want to know the fear of UP Police, then listen to this criminal
यूपी पुलिस का खौफ जानना हो तो इस अपराधी की यह बात सुन लें  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके पर हुई मुठभेड़
  • वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर चला दी गोली
  • पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, हथियार-कारतूस बरामद

Up Crime News: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर की दहशत अब अपराधियों में साफ नजर आ रही है। शुक्रवार की देर रात गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा एक बदमाश पुलिस के आगे रोने लगा। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर कहने लगा कि मुख्यमंत्री जी माफ कर दो, आगे से कोई गलत काम नहीं करेंगे। किसी को गलत नजर से नहीं देखेंगे। दरअसल गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही इनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो इन दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक अपराधी को गोली लग गई। जबकि दूसरा भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचा, बाइक, कारतूस एवं नगदी जब्त की गई है।  

दोनों बदमाशों पर छह से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का नाम नावेद और नफीस है। ये दोनों बागपत के निवासी हैं। इन पर छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। हाल में दोनों ने लोनी में गैस एजेंसी के कर्मियों से डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। शुक्रवार की देर रात भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों गाजियाबाद जा रहे थे। अपराधी को पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बदमाशों को लगा अब हो जाएगा एनकाउंटर

पुलिस की गोली लगने के बाद बदमाश वहीं गिर गया। जबकि उसका साथी भागने लगे। जब दोनों को पकड़कर एक जगह खड़ा किया गया तो उन्हें लगा की अब एनकाउंटर हो जाएगा। ऐसे में दोनों बदमाश पुलिस से रहम की भीख  मांगने लगे। कहने लगे, योगी जी इस बार भर माफ कर दो। दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब किसी को गलत नजर से भी नहीं देखेंगे। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर