Varanasi: 5 माह की प्रेग्नेंट युवती की गर्भपात के दौरान हुई मौत, मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आरोपी डॉक्टर फरार

Varanasi Crime: अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक युवती गर्भवती हो गई थी। युवती अपने प्रेमी संग एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवानें पहुंची। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल संचालिका व युवती के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया।

Varanasi Crime
गर्भपात के दौरान युवती की मौत, प्रेमी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • अवैध प्रेम संबंधों के चलते गवाईं युवती ने अपनी जान
  • पेट में था 5 माह का भ्रूण, गर्भपात के दौरान हो गई मौत
  • रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो खुला युवती की मौत का राज

Varanasi Crime: प्यार में इस तरह मौत मिलेगी ऐसा एक युवती को सपनें में भी भान नहीं था। अवैध संबंधों के चलते प्रेग्रेंट हुई एक युवती अबॉर्शन करवाने अस्पताल पहुंची, जहां पर मौत उसका मानो इंतजार कर रही थी। घटना वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक युवती गर्भवती हो गई थी। उसकी कोख में 5 महीने का बच्चा पल रहा था। युवती अपने प्रेमी संग एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवानें पहुंची। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अस्पताल संचालिका व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले के दो आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस मामले को लेकर एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

पढ़ाई के लिए नाना के घर आई थी

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय मृतका अपने नाना के घर पढ़ाई के लिए आई थी। इस दौरान उसके पेशे से बस चालक एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि, दोनों के बीच कई बार अवैध संबंध भी बने। इस बीच युवती प्रेग्रेंट हो गई। रक्षाबंधन के दिन मृतका को अपने घर जाना था। मगर वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि, वह पांच महीने की प्रेग्रेंट थी। हॉस्पिटल में अबॉर्शन करवाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल की संचलिका व आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अब मामले के दो सहयोगियों सहित एक डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसची सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना है कि, मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर