Apr 03, 2025

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए टॉप 5 लग्जरी SUV, देखते ही आ जाएगा दिल!

Vishal Mathel

​1. Rolls Royce Cullinan – राजा की सवारी​​



​Rolls Royce Cullinan एक ऐसी SUV है जो जहां से भी गुजरती है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। यह दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव SUVs में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।


Credit: Times Now Digital

​2. Mercedes-Maybach GLS – हाई-एंड लग्जरी​



​Mercedes-Maybach GLS जर्मन कार कंपनी की सबसे खास लग्जरी SUV में से एक है। यह टू-टोन कलर ऑप्शन और Maybach बैजिंग के साथ आती है। इसका खास फीचर यह है कि यह एयर सस्पेंशन के जरिए उछल (party trick) सकती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.39 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।


Credit: Times Now Digital

​3. Bentley Bentayga – रॉयल क्लास SUV​​



​Bentley Bentayga एक सुपर लग्जरी SUV है, जो रॉयल क्लास वाली फीलिंग देती है। यह न सिर्फ शानदार दिखती है, बल्कि ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार है। यह SUV ₹4.99 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।


Credit: Times Now Digital

​4. Lamborghini Urus – सुपर कार जैसी SUV​​



​Lamborghini Urus एक दमदार और स्टाइलिश SUV है, जो सुपर कार जैसी परफॉर्मेंस देती है। इसे खासतौर पर सेलिब्रिटीज, आर्टिस्ट्स और म्यूजिशियन पसंद करते हैं। यह ICE और हाइब्रिड दोनों वर्जन में आती है और इसकी शुरुआती कीमत ₹4.18 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।


Credit: Times Now Digital

You may also like

कम कीमत में आती हैं ये 5 स्पोर्ट्स बाइक,...
दुनिया की सबसे महंगी बाइक, इतनी कीमत में...

​5. Mercedes-Benz G-Wagon – पावर और स्टाइल का परफेक्ट मेल​



​G-Wagon एक आइकॉनिक SUV है, जिसकी रूट्स मिलिट्री व्हीकल से जुड़ी हैं। यह दमदार, स्टाइलिश और भरोसेमंद SUV है। इसे ICE और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। AMG G63 की शुरुआती कीमत ₹3.64 करोड़, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत ₹3 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।


Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कम कीमत में आती हैं ये 5 स्पोर्ट्स बाइक, कॉलेज स्टूडेंट हार जाएंगे दिल!

ऐसी और स्टोरीज देखें