यूक्रेन के दुश्मन देश को इन चीजों का है लालच, तभी पड़ा है सालों से पीछे

Mar 02, 2025

यूक्रेन के दुश्मन देश को इन चीजों का है लालच, तभी पड़ा है सालों से पीछे

Ashish Kushwaha
यूक्रेन में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली खनिज

​यूक्रेन में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली खनिज​

यूक्रेन दुनिया के 5 फीसदी सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली खनिजों का खजाना है। यही वजह है कि अमेरिका सहित उसका दुश्मन देश उसके पीछे पड़ा है।

Credit: Canva

​ग्रेफाइट (Graphite) भंडार​

​​ग्रेफाइट (Graphite) भंडार​​


यूक्रेन के पास 1.9 करोड़ टन ग्रेफाइट भंडार हैं, जो इसे दुनिया के टॉप पांच ग्रेफाइट उत्पादक देशों में शामिल करता है। ग्रेफाइट इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों में इस्तेमाल किया जाता है।

Credit: Canva

​टाइटेनियम (Titanium) भंडार​

​​टाइटेनियम (Titanium) भंडार​​


यूक्रेन यूरोप की 7% टाइटेनियम आपूर्ति का स्रोत है। यह धातु हवाई जहाज, पावर प्लांट्स और औद्योगिक संरचनाओं में उपयोग की जाती है।

Credit: Canva

​​लिथियम (Lithium) भंडार​​

यूरोप में मौजूद कुल लिथियम भंडार का एक-तिहाई हिस्सा यूक्रेन में स्थित है। यह बैटरियों और ऊर्जा भंडारण में मुख्य भूमिका निभाता है।

Credit: Canva

You may also like

इस साल इन 10 अमीर देशों का रहेगा जलवा, क...
रॉकेट मैन किम जोंग उन के देश की करेंसी क...

​​बेरेलियम और यूरेनियम (Beryllium & Uranium)​​

ये दोनों तत्व परमाणु हथियारों और परमाणु रिएक्टरों के लिए आवश्यक होते हैं, जिससे इनका रणनीतिक महत्व बढ़ जाता है।

Credit: Canva

​​दुर्लभ पृथ्वी धातुएं (Rare Earth Metals)​​

यूक्रेन में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (17 प्रकार की धातुएं) के बड़े भंडार हैं, जो रक्षा प्रणाली, विंड टर्बाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए जरूरी हैं।

Credit: Canva

​​कॉपर, लेड, जिंक, सिल्वर, निकेल और कोबाल्ट​​

ये सभी धातुएं औद्योगिक उपयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स, और निर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Credit: Canva

​​मैंगनीज (Manganese) खनिज भंडार ​​

यूक्रेन के मैंगनीज भंडार वैश्विक इस्पात उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे यह धातु उद्योग के लिए जरूरी हो जाता है।

Credit: Canva

​​यूएस की रुचि क्यों?​​

अमेरिका यूक्रेन के खनिज संसाधनों में इसलिए रुचि रखता है क्योंकि वह चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है, जो वर्तमान में वैश्विक दुर्लभ पृथ्वी धातुओं का 75% नियंत्रण रखता है।

Credit: Canva

​​खनिज संसाधनों पर रूस का कब्जा​​

रूस ने यूक्रेन के खनिज संसाधनों के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिससे यूक्रेन को $350 बिलियन से अधिक की संभावित राजस्व हानि हुई है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस साल इन 10 अमीर देशों का रहेगा जलवा, क्या भारत का भी है नाम?

ऐसी और स्टोरीज देखें