ये शहर है भारत की मसाला दानी, जानें कौन-कौन से मसाले होते हैं यहां

Mar 25, 2025

ये शहर है भारत की मसाला दानी, जानें कौन-कौन से मसाले होते हैं यहां

Digpal Singh
शहर की पहचान

​शहर की पहचान​

भारतीय भोजन की पहचान इसके मसालों से होती है। जिस शहर की हम बात करने वाले हैं इसकी पहचान भी मसाले ही है।

Credit: Twitter

मसालों का शहर

​मसालों का शहर​

केरल के मसाले पूरी दुनिया में कितने प्रसिद्ध हैं, शायद ये बताने की जरूरत नहीं है। इसी राज्य का शहर है कोच्चि।

Credit: Twitter

ऐतिहासिक बंदरगाह

​ऐतिहासिक बंदरगाह​

कोच्चि की ऐतिहासिक पहचान सदियों से एक बंदरगाह के रूप में रही है। जो खास तौर पर मसालों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।

Credit: Twitter

​मसालों से पहचान​

आधुनिक समय में भी कोच्चि की पहचान यहां के मसालों की पैदावार और इससे जुड़े कारोबार के लिए है।

Credit: Twitter

You may also like

गब्बर का गढ़ नहीं, ये है फलों की टोकरी क...
आज से शुरू हो गया दिल्ली का बजट सत्र, इन...

​मसाला बाजार​

कोच्चि का मसाला बाजार, मसालों की विविधता के लिए जाना जाता है और यह लोगों के लिए एक लोकप्रिय जगह है।

Credit: Twitter

​काली मिर्च के लिए प्रसिद्ध​

कोच्चि में इंटरनेशनल पेपर एक्सचेंज का हेडक्वाटर भी है। जो काली मिर्च के वैश्विक व्यापार से संबंधित है।

Credit: Twitter

​कोच्चि की जलवायु​

उपजाऊ मिट्टी और उष्णकटिबंधीय जलवायु, कोच्चि को कई तरह के मसालों की पैदावार के लिए खास जगह बना देते हैं।

Credit: Twitter

​मसाले​

यहां मुख्य तौर पर काली मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी, जायफल और जावित्री जैसे मसाले पैदा होते हैं।

Credit: Twitter

​कोच्चि के खास मसाले​

कोच्चि में थोड़ी मात्रा में अजवायन, रोजमेरी, थाइम, बेसिल, पुदीना और सेज जैसे मसालों का भी उत्पादन होता है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गब्बर का गढ़ नहीं, ये है फलों की टोकरी कहलाने वाला रामगढ़; जानें कौन से फल होते हैं यहां