लाल चौक पर तब तिरंगा फहराना था बड़ी बात, अब विपक्षी भी लहराते हैं देश का झंडा

Jan 31, 2023

लाल चौक पर तब तिरंगा फहराना था बड़ी बात, अब विपक्षी भी लहराते हैं देश का झंडा

Abhishek Gupta
राहुल गांधी भी पहुंचे, तिरंगा को ठोंका सलाम

​राहुल गांधी भी पहुंचे, तिरंगा को ठोंका सलाम​

जम्मू और कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना कुछ समय पहले तक बड़ी बात हुआ करती थी।

Credit: IANS

बहन प्रियंका गांधी भी थीं साथ

​बहन प्रियंका गांधी भी थीं साथ​

हालांकि, अब वहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश का झंडा फहराया।

Credit: IANS

370 पर फैसले के बाद बदले हालात

​370 पर फैसले के बाद बदले हालात​

वैसे, 370 के प्रावधान खत्म होने के बाद भले ही तिरंगा वहां हवा से बातें करने लगा, मगर पहले ऐसा नहीं था।

Credit: IANS

​सेंसिटिव जोन माना जाता है चौक वाला इलाका!​

कश्मीर की आन-बान और शान मानी जाने वाली इस चौक पर तिरंगा लहराना खतरे से नहीं खाली होता था।

Credit: IANS

You may also like

क्या होती है शालिग्राम शिला, अयोध्या में...
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा खुलासा- अपनी श...

​सियासी गतिविधियों का केंद्र रही है यह चौक​

चूंकि, यह स्थल सियासी गतिविधियों का केंद्र रहा है, लिहाजा वहां पर आतंकवाद ने भी अपने कदम जमाए थे।

Credit: IANS

​26 जनवरी को भी नहीं फहरता था...​

ऐसे में वहां सुरक्षा बेहद चाक-चौबंद रहा करती थी और गणतंत्र दिवस पर भी वहां झंडा नहीं फहराया जाता था।

Credit: IANS

​कभी पंडित जी ने भी वहां फहराया था तिरंगा​

वैसे, लाल चौक पर 1948 में (पाकिस्तान पर इंडिया की जीत पर) पंडित जवाहर लाल नेहरू ने झंडा फहराया था।

Credit: IANS

​BJP के इस दिग्गज ने भी लहराया था​

नेहरू के बाद 1991 में बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी ने वहां तिरंगा लहराया था और तब उनके साथ नरेंद्र मोदी भी थे।

Credit: IANS

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या होती है शालिग्राम शिला, अयोध्या में इसी से बनेगी रामलला की मूर्ति

ऐसी और स्टोरीज देखें