Apr 06, 2025
By: Medha Chawlaगर्मी की दस्तक आते ही खरबूजा खाने का मन करता है। लेकिन हर बार मीठा खरबूजा नहीं ला पाते। यहां जानें कि कैसे बोरी में से खरबूजा हमेशा ताजा और मीठा चुन सकेंगे।
Credit: canva
जब भी खरबूजा चुनें, ध्यान दें कि इसमें से मीठी और सुखद सुगंध आनी चाहिए। अगर ये महक डंठल के पास से आएगी तो और बढ़िया होगा।
Credit: canva
खरबूजा चुनते समय ध्यान रखें कि छिलका हल्का पीला या सुनहरा हो। इस पर दरारें या जाल सा पैटर्न होगा तो और बेहतर होगा।
Credit: canva
अगर खरबूजे के छिलके का रंग हरा या चमकीला सा होगा तो ये इसके कच्चे होने की निशानी हो सकती है।
Credit: canva
अगर खरबूजा अपने आकार की तुलना में भारी महसूस होता है तो ये बेशक रसीला और मीठा होगा।
Credit: canva
खरबूजे को थपथपाने पर गूंज जैसी आवाज आए तो इसे तुरंत खरीद लें। ऐसे खरबूजे अक्सर मीठे ही निकलते हैं।
Credit: canva
अगर खरबूजे के डंठल के सिरे वाली जगह थोड़ी नरम हो और वहां दरार हो तो फल के अच्छे से पका होने का संकेत है।
Credit: canva
अगर खरबूजा बहुत ढीला या पिलपिला हो तो उसे ना खरीदें। ऐसे खरबूजे स्वाद में अच्छे नहीं निकलते और एक दिन में बेकार हो जाते हैं।
Credit: canva
अगर बाजार से खरबूजा कटवा कर ला रहे हैं तो गहरा नारंगी या पीले रंग का गूदा मीठे खरबूजे की पहचान होगा। जिस खरबूजे के बीज आसानी से अलग हो जाएं वो खरबूजा भी मीठा होगा।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स