Nov 18, 2024
By: Times Now Digital, Medha Chawlaसंतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेजन को बढ़ाते हैं। इससे त्वचा टाइट रहती है। संतरे के हाइड्रेटिंग गुण त्वचा की नमी बनाए रखते हैं।
Credit: Canva
अनार में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक खनिज मुंहासों को रोकते हैं और त्वचा पर ग्लो लाते हैं।
Credit: Canva
सेब में विटामिन ए और सी होते हैं, जो स्किन को रिपेयर करते हैं और इसका पीएच बैलेंस बनाए रखते हैं।
Credit: Canva
अमरूद में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये अमाउंट संतरे से भी अधिक होती है। इससे ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और त्वचा में कसाव लाता है।
Credit: Canva
विटामिन ए, सी और ई से भरपूर पपीता त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और बंद पोर्स खोलता है। इसका पपेन एंजाइम त्वचा की रंगत साफ करता है।
Credit: Canva
कीनू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नमी और कसाव को बढ़ावा देते हैं।
Credit: Canva
नाशपाती में मौजूद फाइबर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते हैं। वहीं विटामिन सी इसे साफ और मुलायम बनाता है।
Credit: Canva
आंवले को विटामिन सी का पावरहाउस कहा जाता है। इसे खाने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है, मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है और त्वचा साफ होती है।
Credit: Canva
कस्टर्ड एपल में विटामिन ए और सी के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की सेहत में सुधार लाते हैं। इसे सीताफल भी कहा जाता है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स