Feb 02, 2023
भारत दौरे पर छह साल लंबे अंतराल बाद टेस्ट सीरीज खेलने आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान तेज गेंदबाज पैट कमिंस के हाथों में है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
ऑस्ट्रेलिया के साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए उस्मान ख्वाजा को टीम में बतौर सलामी बल्लेबाजी जगह मिली है। एशिया में उनका बल्ला चलता है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
बांए हाथ के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल है। भारत में उनका बल्ला जमकर चलता है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
साल 2017 में भारत दौरे पर आई टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ इस बार टीम के उपकप्तान हैं। उनका भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पहली बार भारत दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने आए हैं। वो टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
एलेक्स कैरी को टीम में बतौर विकेटकीपर जगह दी गई है। वो विकेट के पीछे से मोर्चा संभालेंगे।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
आईपीएल में मोटी राशि में नीलाम होने वाले कैमरन ग्रीन भी भारत के खिलाफ उसके घर पर पहली बार टेस्ट खेलेंगे। पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वो चोटिल हो गए थे।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
शानदार फॉर्म में चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारतीय स्पिनर्स के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
क्वींसलैंड के लिए खेलने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनेशा को भी भारत दौरे के लिए कंगारू टीम में जगह मिली है। वो अबतक 12 टेस्ट खेल चुके हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
16 टेस्ट खेल चुके विक्टोरिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब भी भारत दौरे पर आए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
भारत दौरे पर नॉथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत दौरे पर वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
स्पिन ऑलराउंडर एश्टन एगर को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है। वो बांए हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर मिचेल स्वीपसन को भारत दौरे के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
युवा स्पिनर टॉड मर्फी को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वो बीबीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें एडम जम्पा पर वरीयता दी गई है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
बांए हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह मिली है। वो चोट की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
दुनिया के नंबर वन टेस्ट बॉलर जोश हेजलवुड भारत दौरे पर आए हैं। उन्हें आईपीएल के दौरान भारत में खेलने का अच्छा अनुभव है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपनी प��री का इंतजार करते रह गए युवा तेज लांस मॉरिस को भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है। उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का अवार्ड मिला है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेले 6 टेस्ट में धमाल मचा चुके 33 साल के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को भारत दौरे पर टीम में जगह मिली है।
Credit: ICC/Cricket Australia Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स