Apr 24, 2025
गर्मियों का भरपूर मजा लेने के लिए ज्यादातर पर्यटक थाईलैंड की ओर जा रहे हैं, लेकिन बेहद ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि हमारे अपने हिमाचल प्रदेश में भी एक छोटा थाईलैंड है।
Credit: Istock
हम बात कर रहे हैं स्थानीय तौर पर कुल्ही कटंडी या वीर की आर के नाम से मशहूर बेहद ही खूबसूरत जगह की जिसे मिनी थाईलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
Credit: Istock
हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी में जिभी में स्थित ये जगह अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचती है।
Credit: Istock
चीड़ और देवदार के पेड़ों के घने जंगल के बीच स्थित ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां दो विशाल चट्टानों के बीच से एक जलधारा बहती है।
Credit: Istock
यहां की खूबूसूरती ऐसी लगती है कि मानो आप थाईलैंड की तस्वीर ही देख रहे हों इसलिए इसको मिनी थाईलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
Credit: Istock
वह बात जो इसे अन्य हिल स्टेशनों से अलग बनाती है, वह काई से ढके पत्थरों, घने जंगलों और अछूते प्राकृतिक तालाबों का अद्भुत मिश्रण होना है।
Credit: Istock
कुल्ही कटंडी की यात्रा के दौरान आप ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, सेरोलसर झील और छोई झरना अवश्य जाएं।
Credit: Istock
प्रकृति के इस खजाने का दीदार करने आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। इसकी खूबसूरती के सामने विदेश के सारे नजारे फेल हैं।
Credit: Istock
यहां किसी परिवहन की मदद से यहां तक कि बाइक से भी नहीं पहुंचा जा सकता। जो कोई भी यहां जाना चाहता है, उसे ट्रेक करके ही यह���ं जाना होगा।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स