खूबसूरती में स्वर्ग को टक्कर देती है ये जगह, विक्की कौशल हो गए थे कायल

Feb 12, 2025

खूबसूरती में स्वर्ग को टक्कर देती है ये जगह, विक्की कौशल हो गए थे कायल

Prabhat Sharma
अरुणाचल प्रदेश

​अरुणाचल प्रदेश​

भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित तवांग बेहद खूबसूरत और मनमोहक शांतिपूर्ण पर्वतीय शहर है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस जगह पर आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर ट्रैवल के लिए जाना चाहिए।

Credit: Istock

विक्की कौशल की फेवरेट

​विक्की कौशल की फेवरेट​

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान तवांग की जमकर तारीफ करते हुए पर्यटकों को यहां जाकर एक्सप्लोर करने की सलाह दी थी।

Credit: Istock

आकर्षण का केंद्र

​आकर्षण का केंद्र​

प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां पर आपको वादियां, झीलें और मठ मिल जाएंगे। ये जगह विदेशी पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र है।

Credit: Istock

​अविस्मरणीय अनुभव​

यहां ठंडी जलवायु, खूबसूरत जंगल और नीले आकाश के बीच अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।

Credit: Istock

You may also like

किन चीजों के लिए मशहूर है सूरजकुंड मेला,...
पाकिस्तान में है मंदिर, जहां मुस्लिम भी ...

​तवांग मठ​

बौद्ध धर्म का एक प्रमुख स्थल तवांग मठ, जिसे तवांग गोम्पा के नाम से जाना जाता है वह तवांग में ही स्थित है। मानसिक शांति का अनुभव करने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।

Credit: Istock

​माधुरी झील​

तवांग से कुछ दूरी पर स्थित माधुरी झील जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम पर है बेहद मनमोहक है। झील के शांत पानी और आसपास की पहाड़ियां आपका दिन बना देंगी।

Credit: Istock

​बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव​

बौद्ध धर्म को करीब से महसूस करने के लिए भी पर्यटक तवांग की यात्रा कर सकते हैं। बौद्ध संस्कृति और परंपराएं यहां अनुयायियों को काफी आकर्षित करती हैं।

Credit: Istock

​बुम ला पास​

तवांग और चीन की सीमा के पास स्थित बुम ला पास है एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक रूप से ये जगह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1962 में यहीं पर भारत-चीन युद्ध हुआ था।

Credit: Istock

​पर्यटन गतिविधियां​

ट्रैकिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग का अगर आपको शौक है तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी तवां��� बेस्ट है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: किन चीजों के लिए मशहूर है सूरजकुंड मेला, बस यहीं मिलता है ये खास सामान

ऐसी और स्टोरीज देखें