Apr 07, 2025
AC में टन का मतलब कूलिंग क्षमता से है, न कि वजन से। यह बताता है कि AC प्रति घंटे कितनी गर्मी को हटा सकता है।
Credit: Canva
टन की परिभाषा उस हीट से संबंधित है जो 24 घंटे में 1 टन (2000 पाउंड) बर्फ को पिघलाने के लिए जरूरी होती है।
Credit: Canva
1 टन AC = 12,000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट (BTU) प्रति घंटा गर्मी हटता है, यानी कूलिंग प्रदान करता है।
Credit: Canva
1.5 टन AC = 18,000 BTU /घंटा की कूलिंग क्षमता प्रदान करता है।
Credit: Canva
2 टन AC = 24,000 BTU/घंटा की कूलिंग क्षमता प्रदान करता
Credit: Canva
5-स्टार रेटेड AC एक ही टन में कम पावर का उपयोग करता है, जिससे लंबे समय में बचत होती है।
Credit: Canva
कम उपयोग वाले क्षेत्रों के लिए कम टन वाला AC काफी होता है और इससे बिजली की बचत होती है।
Credit: Canva
कमरे के आकार के अनुसार AC का टन चुना जाता है। छोटे कमरे के लिए 1 टन, मीडियम साइज के लिए 1.5 टन और बड़े कमरे के लिए 2 टन या उससे ज्यादा का AC उपयुक्त होता है।
Credit: Canva
अगर आप गर्म और नम वातावरण में रहते हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा टन वाले AC की जरुरत हो सकती है।
Credit: Canva
AC का टन सही से चुनना जरुरी है, क्योंकि अगर AC बहुत छोटा होगा तो कूलिंग में दिक्कत होगी, और अगर बहुत बड़ा होगा, तो ह्यूमिडिटी कंट्रोल में समस्या हो सकती है।
Credit: Canva
सही साइज का AC कम बिजली खपत करता है, जिससे बिजली बिल कम आता है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स