ये हैं कपूर परिवार की 6 बेटियां, देखें ग्लैमरस फोटोज

Aug 26, 2022
By: Medha Chawla

जान्हवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी है जान्हवी कपूर।

Credit: Instagram

मशहूर एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा था।

Credit: Instagram

खुशी कपूर

खुशी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं।

Credit: Instagram

द आर्चीज से डेब्यू

खुशी कपूर जल्द ही फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे।

Credit: Instagram

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं। वो बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं। मालूम हो कि मोना कपूर का साल कैंसर से निधन हो गया था।

Credit: Instagram

बॉलीवुड से दूर

अंशुला ने अपने भाई बहनों की तरह बॉलीवुड नहीं चुना बल्कि वो गूगल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा को HRX में बतौर ऑपरेशन मैनेजर भी काम कर चुकी हैं।

Credit: Instagram

शनाया कपूर

शनाया कपूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।

Credit: Instagram

You may also like

बोल्डनेस में जान्हवी को कड़ी टक्कर देती ...
मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरें, ट...

बॉलीवुड डेब्यू

शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वो शशांक खेतान की फिल्म बेधड़क से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी।

Credit: Instagram

प्रोड्यूसर हैं रिया

रिया कपूर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं लेकिन वो एक्ट्रेस नहीं बल्कि प्रोड्यूसर हैं। वो फिल्म खूबसूरत, आयशा और वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

Credit: Instagram

रिया कपूर

रिया कपूर ने साल 2021 में शादी की थी। वो पिछले लंबे समय से करण बूलानी को डेट कर रही थीं जिसके बाद दोनों ने शादी की।

Credit: Instagram

सोनम कपूर

सोनम कपूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म सांवरियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें वो रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आईं थीं।

Credit: Instagram

हाल ही में बनी हैं मां

सोनम कपूर 20 अगस्त को मां बनी हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: बोल्डनेस में जान्हवी को कड़ी टक्कर देती है छोटी बहन खुशी कपूर, ये तस्वीरें हैं सबूत

ऐसी और स्टोरीज देखें